फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिला DTC का सबसे बड़ा ऑर्डर, सप्लाई करेगी मॉडर्न फीचर्स वाली 1500 इलेक्ट्रिक बसें

Fri, 22 Jul 2022 06:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 22 Jul 2022 06:36 PM IST
सार

भारत के सबसे बड़े कमर्शियल व्हीकल (वाणिज्यिक वाहन) निर्माता Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने शुक्रवार को एलान किया कि उसे कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड द्वारा बड़े टेंडर के तहत दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) से 1500 इलेक्ट्रिक बसों का प्रतिष्ठित ऑर्डर मिला है।

विज्ञापन
Tata Motors bags order of 1500 electric buses from Delhi Transport Corporation under the CESL tender
Tata Ultra 9/9m AC Electric Bus - फोटो : Tata Motors
भारत के सबसे बड़े कमर्शियल व्हीकल (वाणिज्यिक वाहन) निर्माता Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने शुक्रवार को एलान किया कि उसे कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड द्वारा बड़े टेंडर के तहत दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) से 1500 इलेक्ट्रिक बसों का प्रतिष्ठित ऑर्डर मिला है। टाटा मोटर्स अनुबंध के अनुसार 12 साल के लिए वातानुकूलित, लो-फ्लोर, 12-मीटर पूरी तरह से निर्मित इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति, संचालन और रखरखाव करेगी। Tata Starbus (टाटा स्टारबस) इलेक्ट्रिक बसें टिकाऊ, पर्यावरण के अनुकूल और किफायती सार्वजनिक परिवहन के लिए अत्याधुनिक तकनीक की पेशकश करती हैं और यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा को सक्षम करने के लिए मॉडर्न फीचर्स से लैस हैं। 
Tata Motors bags order of 1500 electric buses from Delhi Transport Corporation under the CESL tender
Electric Double Decker Bus - फोटो : Twitter
इस मौके पर टिप्पणी करते हुए, दिल्ली परिवहन निगम के एमडी और आईएएस नीरज सेमवाल ने कहा, "हमें टाटा मोटर्स को 1500 इलेक्ट्रिक बसों के ऑर्डर की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है। पर्यावरण के अनुकूल बसों के शामिल होने से वायु प्रदूषण को कम करने में काफी हद तक मदद मिलेगी और दिल्ली के लाखों नागरिकों को फायदा होगा। डीटीसी बड़े पैमाने पर यात्रियों और समाज के लाभ के लिए नई तकनीकों को पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।" 
Tata Motors bags order of 1500 electric buses from Delhi Transport Corporation under the CESL tender
Tata Star Electric Bus - फोटो : अमर उजाला
कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के एमडी और सीईओ महुआ आचार्य ने कहा, "हमें बेहद खुशी है कि डीटीसी ने सीईएसएल के ग्रैंड चैलेंज के तहत इलेक्ट्रिक बसों के लिए अपना सबसे बड़ा ऑर्डर दिया है। दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों को अपनाने में अनुकरणीय नेतृत्व दिखाया है। हम भाग्यशाली हैं कि हम इससे लाभान्वित हुए हैं और टाटा मोटर्स के उदार सहयोग के लिए उनके आभारी हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Motors bags order of 1500 electric buses from Delhi Transport Corporation under the CESL tender
डीटीसी बस - फोटो : For Reference Only
इस महत्वपूर्ण मौके पर, टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष, उत्पाद लाइन - बसें, रोहित श्रीवास्तव ने कहा, "हमें डीटीसी द्वारा इलेक्ट्रिक बसों के लिए सबसे बड़ा ऑर्डर हासिल करने की खुशी है। इन बसों की डिलीवरी डीटीसी के साथ हमारी साझेदारी को और मजबूत करेगी और दिल्ली शहर के लिए पर्यावरण के अनुकूल जन गतिशीलता में मदद करेगी। हम भारत में सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य के वाहनों की डिजाइनिंग में स्थिरता को केंद्र में रखते हैं।" 
विज्ञापन
Tata Motors bags order of 1500 electric buses from Delhi Transport Corporation under the CESL tender
डीटीसी बस - फोटो : For Reference Only
टाटा मोटर्स भारत में पर्यावरण के अनुकूल मोबिलिटी लाने में सबसे आगे रही है। इसकी अत्याधुनिक अनुसंधान और विकास सुविधाओं ने बैटरी-इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड, सीएनजी, एलएनजी और हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी सहित वैकल्पिक ईंधन प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित अभिनव समाधानों को इंजीनियर करने के लिए लगातार काम किया है। अब तक, टाटा मोटर्स ने भारत के कई शहरों में 650 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति की है, जिन्होंने संचयी रूप से 39 मिलियन (3.9 करोड़) किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed