फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Altroz Automatic: लॉन्चिंग से पहले अल्ट्रोज ऑटोमैटिक वैरिएंट का टीजर जारी, जानें डिटेल्स

Mon, 28 Feb 2022 06:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 28 Feb 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
Tata Altroz Automatic Variant Tata Motors releases teaser of upcoming Altroz automatic
Tata Altroz iTurbo (File) - फोटो : Tata Motors
Tata Motors (टाटा मोटर्स) Altroz (अल्ट्रोज) के ऑटोमैटिक वर्जन पर काम कर रही है, जिसे कई बार टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अल्ट्रोज ऑटोमैटिक का पहला टीजर वीडियो जारी किया है। यह डीसीटी या डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा। 
Tata Altroz Automatic Variant Tata Motors releases teaser of upcoming Altroz automatic
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
Tata Altroz ब्रांड का पहला और सेगमेंट-पहला मॉडल होगा जिसमें डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स होगा। पेट्रोल संस्करण को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। जबकि डीजल अल्ट्रोज मैनुअल गियरबॉक्स विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। डीसीटी को अल्ट्रोज हैचबैक के iturbo (आई-टर्बो) वर्जन पर पेश किए जाने की संभावना है। 
Tata Altroz Automatic Variant Tata Motors releases teaser of upcoming Altroz automatic
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
इंजन पावर
Tata Altroz iTurbo में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 108 bhp का पावर और 140 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। Tata Altroz AT हैचबैक कार Hyundai i20 Turbo AT (ह्यूंदै i20 टर्बो एटी), Volkswagen Polo (फॉक्सवैगन पोलो) और जल्द ही लॉन्च होने वाली अपडेटेड Maruti Baleno CVT (मारुति बलेनो सीवीटी) को टक्कर देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Altroz Automatic Variant Tata Motors releases teaser of upcoming Altroz automatic
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
अल्ट्रोज 1.2-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन के साथ भी उपलब्ध है। 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 86 PS का पावर और 113 Nm का टार्क जेनरेट करता है। वहीं  1.5-लीटर डीजल इंजन 90 PS का पावर और 200 Nm का टार्क जेनरेट करता है। एक 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स जो आगे के पहियों तक पावर पहुंचाता है, स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। 
विज्ञापन
Tata Altroz Automatic Variant Tata Motors releases teaser of upcoming Altroz automatic
Tata Altroz Dark Edition - फोटो : Tata Motors
पिछली रिपोर्टों से पता चलता है कि टाटा मोटर्स Punch पॉवरट्रेन से 7-स्पीड DT-1 डुअल-क्लच ट्रांसमिशन ले सकती है। यह गियरबॉक्स 200 Nm तक के टॉर्क वाले कॉम्पैक्ट वाहनों के लिए बनाया गया है। यह पारंपरिक ड्यूल-क्लच या टॉर्क कन्वर्टर यूनिट्स की तुलना में अपेक्षाकृत ज्यादा किफायती है। नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी पर भी नया गियरबॉक्स पेश किए जाने की संभावना है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed