फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suzuki: Access 125 और Burgman Street नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च, मिलेंगे नए फीचर्स भी

Sat, 25 Dec 2021 07:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 07:34 PM IST
सार

Suzuki Motorcycle (सुजुकी मोटरसाइकिल) ने अपने 125cc स्कूटरों की रेंज Suzuki Access 125 और Suzuki Burgman Street के लिए नए रंग लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
Suzuki Motorcycle launches new colours for its range of 125cc scooters Suzuki Access 125 and Suzuki Burgman Street 125
Suzuki Access 125 and Suzuki Burgman Street 125 - फोटो : Suzuki (For Reference Only)
Suzuki Motorcycle (सुजुकी मोटरसाइकिल) ने अपने 125cc स्कूटरों की रेंज Suzuki Access 125 और Suzuki Burgman Street के लिए नए रंग लॉन्च किए हैं। कंपनी ने सुजुकी एक्सेस 125 स्टैंडर्ड एडिशन को 'मैटेलिक डार्क ग्रीनिश ब्लू' और 'मैटेलिक मैट ब्लैक' में और सुजुकी एक्सेस 125 राइड कनेक्ट एडिशन को 'ग्लॉसी ग्रे' में पेश किया है। इसी तरह सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट का स्टैंडर्ड एडिशन और राइड कनेक्ट एडिशन अब 'ग्लॉसी ग्रे' रंग में उपलब्ध होगा। 
Suzuki Motorcycle launches new colours for its range of 125cc scooters Suzuki Access 125 and Suzuki Burgman Street 125
Suzuki Access 125 BS6 - फोटो : Suzuki Motor
नया सुरक्षा फीचर शामिल
सुजुकी एक्सेस 125 और सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट दोनों को अब सरकार द्वारा अनिवार्य साइड स्टैंड इंटरलॉक के साथ लॉन्च किया जाएगा ताकि सुरक्षा को बढ़ाया जा सके। और यह सुनिश्चित किया जा सके कि इंटरलॉक लगे होने पर वाहन स्टार्ट न हो। इसके अलावा, सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट एक ड्यूल टोन सीट कलर और ड्यूल टोन इनर लेग शील्ड के साथ आता है, जो एक बेहतरीन फिनिश के साथ इसके प्रीमियम लुक को और बढ़ाता है। 
Suzuki Motorcycle launches new colours for its range of 125cc scooters Suzuki Access 125 and Suzuki Burgman Street 125
Suzuki Access 125 BS6 - फोटो : Suzuki Motor
मिलते हैं खास फीचर्स
एक्सेस 125 और बर्गमैन स्ट्रीट दोनों में उपलब्ध सुजुकी राइड कनेक्ट ब्लूटूथ इनेबल्ड डिजिटल कंसोल के साथ आता है और आपके मोबाइल फोन के साथ सिंक हो जाता है जिससे आप कई फीचर्स का लाभ उठा सकते हैं। यह आपको टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप अलर्ट, मिस्ड कॉल और बिना पढ़े हुए एसएमएस का अलर्ट, स्पीड लिमिट बढ़ने पर चेतावनी, फोन बैटरी लेवल डिस्प्ले और पहुंचने का अनुमानित समय बताता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki Motorcycle launches new colours for its range of 125cc scooters Suzuki Access 125 and Suzuki Burgman Street 125
सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट - फोटो : Suzuki
नए फीचर्स भी शामिल
सुजुकी एक्सेस 125 और बर्गमैन स्ट्रीट दोनों ही फ्यूल इंजेक्शन इंजन टेक्नोलॉजी और सुजुकी इको परफॉर्मेंस टेक्नोलॉजी से लैस हैं, जो पावर डिलीवरी और ऑप्टिमम कंब्शन एफिशिएंसी को बढ़ावा देते हैं। सुजुकी एक्सेस 125 नए फीचर्स के साथ आता है जिसमें प्रीमियम क्रोम एक्सटर्नल फ्यूल री-फिलिंग लिड, ब्राइट एलईडी हेडलैंप और एलईडी पोजिशन लाइट शामिल हैं। 
विज्ञापन
Suzuki Motorcycle launches new colours for its range of 125cc scooters Suzuki Access 125 and Suzuki Burgman Street 125
Suzuki Burgman Street BS6 - फोटो : Suzuki Motor
'लुक और अपील को बढ़ाएंगे'
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के प्रबंध निदेशक सतोशी उचिदा ने कहा, "हम अपने स्कूटरों, सुजुकी एक्सेस 125 और बर्गमैन स्ट्रीट के नए रंग लाइन-अप को लॉन्च करके खुश हैं। इन स्कूटरों ने बाजार में अभूतपूर्व प्रतिक्रिया का आनंद लिया है और हमने अपने सबसे अधिक बिकने वाले स्कूटरों की मौजूदा कलर रेंज को मजबूत करने के लिए इन नए रोमांचक रंगों को शामिल किया है। नए रंगों की शुरूआत नए युग के ग्राहकों की संवेदनशीलता के अनुरूप है। हमें विश्वास है कि ये रंग हमारे युवा ग्राहकों के लिए एक उपयुक्त विकल्प के रूप में सामने आएंगे और लोकप्रिय सुजुकी एक्सेस 125 और बर्गमैन स्ट्रीट के लुक और अपील को बढ़ाएंगे।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed