{"_id":"6441001cbc461254d90fdc0a","slug":"suzuki-motorcycle-india-rolls-out-its-7-millionth-unit-v-strom-sx-from-gurugram-plant-2023-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suzuki Motorcycle: सुजुकी ने उत्पादन में हासिल किया बड़ा मील का पत्थर, 70 लाखवीं यूनिट हुई रोल-आउट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Suzuki Motorcycle: सुजुकी ने उत्पादन में हासिल किया बड़ा मील का पत्थर, 70 लाखवीं यूनिट हुई रोल-आउट
Thu, 20 Apr 2023 02:34 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:34 PM IST
विज्ञापन
Suzuki V Strom SX
- फोटो : Suzuki Motorcycle India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने अपनी 70 लाखवीं यूनिट को रोल आउट करके उत्पादन में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है। जश्न मनाने वाली यूनिट चैंपियन येलो नंबर 2 कलर में Suzuki V-Strom SX (सुजुकी वी-स्ट्रॉम एसएक्स) थी। यह बाइक गुरुग्राम में कंपनी के खेरकी धौला प्लांट से रोल-आउट की गई। मोटरसाइकिल में एक जीवंत चैंपियन येलो नंबर 2 रंग योजना थी। यह मील का पत्थर 17 साल बाद हासिल हुआ है जब कंपनी ने भारत में अपना कामकाज शुरू किया था।
Suzuki Access 125
- फोटो : Suzuki Motorcycle India
सुजुकी के भारतीय पोर्टफोलियो में इस समय V-Strom SX, Gixxer SF 250, Gixxer 250, Gixxer SF, Gixxer, Access 125, Avenis, Burgman Street और Burgman Street EX जैसे उत्पाद हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में कुछ बड़ी बाइक्स भी है जिसमें Suzuki Hayabusa, V-Strom 650XT और Katana शामिल हैं।
Gixxer 250
- फोटो : Suzuki Motorcycle India
कंपनी का कहना है कि वह देश में अपनी बिक्री की रफ्तार को जारी रखने के लिए तत्पर है। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के प्रबंध निदेशक केनिची उमेदा ने कहा, "यह भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है और हम भविष्य में ऐसे कई मील के पत्थर हासिल करना चाहते हैं। हम इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए अपने मूल्यवान ग्राहकों, व्यापार भागीदारों, सहयोगियों और सभी सहयोगियों को धन्यवाद देते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki Hayabusa 2023
- फोटो : Suzuki Motorcycle India
मार्च 2023 में खत्म हुए वित्तीय वर्ष में, कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में 9.38 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री और 24.3 प्रतिशत की साल-दर-साल बढ़ोतरी हासिल की। कंपनी का कहना है कि बिक्री संख्या में इजाफा इस बात का इशारा है कि घरेलू और विदेशी बाजारों में उसके दोपहिया वाहनों की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन
Suzuki V-Strom SX 250cc
- फोटो : Suzuki Motorcycle India
पिछले वित्तीय वर्ष में भी कंपनी ने वी-स्ट्रॉम एसएक्स के लॉन्च के साथ 250cc एडवेंचर स्पोर्ट्स सेगमेंट में एंट्री की थी। बाइक को इसकी खूबियों के लिए जाना जाता है और इसे रोजमर्रा की आवाजाही, लंबी दूरी के सफर के साथ-साथ उबड़-खाबड़ इलाकों पर सवारी करने के लिए डिजाइन किया गया है।