फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BMW X3 M40i: बीएमडब्ल्यू ने शुरू की X3 M40i की बुकिंग, अगले महीने होगी लॉन्च, 4.9 सेकंड में 100 Kmph की स्पीड

Thu, 20 Apr 2023 01:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 01:42 PM IST
विज्ञापन
BMW X3 M40i xDrive booking starts to launch in May 2023 bmw x3 m40i specs 2023
BMW X3 M40i - फोटो : BMW
BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने पहली BMW X3 M40i xDrive (बीएमडब्ल्यू एक्स3 एम40आई एक्सड्राइव) की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने इस एसयूवी की बुकिंग के लिए 5 लाख रुपये की टोकन राशि तय की है। BMW X3 M40i xDrive को भारत में मई 2023 में लॉन्च किया जाना है। यह कार सीमित संख्या में उपलब्ध होगी। इसे पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर डिलीवर किया जाएगा। लग्जरी कार निर्माता ने BMW X3 M40i xDrive के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई अलग-अलग M एलिमेंट शामिल किए हैं। X3 M40i एसयूवी X3 का परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड वर्जन है और इसमें उसी पावरट्रेन का इस्तेमाल किया गया है जो BMW M340i सेडान में मिलता है।
BMW X3 M40i xDrive booking starts to launch in May 2023 bmw x3 m40i specs 2023
BMW X3 M40i - फोटो : BMW
इंजन और प्लेटफॉर्म
BMW X3 M40i को M340i के जैसा पावरट्रेन मिलता है - एक 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन। यह 360hp का पावर जेनरेट करता है, जो M340i से 14hp कम है, और 500Nm का टॉर्क पैदा करता है। 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए चारों पहियों को पावर दी जाती है। कंपनी का दावा है कि X3 M40i सिर्फ 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है, जो कि M340i की तुलना में 0.5 सेकंड कम है। और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा तक सीमित है। सेडान की तरह, X3 M40i भी 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आती है। 

X3 M40i में कई M स्पोर्ट-स्पेसिफिक परफॉर्मेंस फीचर्स भी मिलते हैं जैसे वेरिएबल स्पोर्ट स्टीयरिंग, M स्पोर्ट ब्रेक, M स्पोर्ट डिफरेंशियल और एडाप्टिव M सस्पेंशन।
BMW X3 M40i xDrive booking starts to launch in May 2023 bmw x3 m40i specs 2023
BMW X3 M40i - फोटो : BMW
एक्सटीरियर और कलर ऑप्शन
BMW X3 M40i में स्टैंडर्ड तौर पर M स्पोर्ट पैकेज मिलता है और काले रंग में पांच ट्विन-वर्टिकल स्लैट्स के साथ M-स्पेसिफिक किडनी ग्रिल्स के साथ आती है। यह 20-इंच के एम स्पोर्ट अलॉय व्हील, रेड ब्रेक कैलीपर्स और डार्क क्रोम में तैयार एग्जॉस्ट पाइप से भी लैस है। X3 M40i ब्रुकलिन ग्रे और ब्लैक सफायर रंगों में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BMW X3 M40i xDrive booking starts to launch in May 2023 bmw x3 m40i specs 2023
BMW X3 M40i - फोटो : BMW
इंटीरियर और फीचर्स
स्टैंडर्ड X3 में बेज या ब्राउन कलर के साथ ब्लैक के कंबीनेशन के साथ डुअल-टोन इंटीरियर का ऑप्शन मिलताा है। M40i में सिर्फ कार्बन फाइबर-ट्रिम फिनिश के साथ एक ऑल-ब्लैक इंटीरियर मिलता है। X3 के अन्य ट्रिम्स की तरह, M40i में भी बड़ी 12.3-इंच की टचस्क्रीन है जो BMW के iDrive 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलती है। कार के अंदर भी एम स्पोर्ट ट्रीटमेंट मिलता है। इसमें एम-स्पेसिफिक स्टीयरिंग व्हील, एम-स्पेसिफिक सीट बेल्ट और सेंटर कंसोल में एम बैजिंग मिलती है।

X3 M40i में वायरलेस चार्जिंग, 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, ट्रिपल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एम्बिएंट लाइटिंग मिलता है। यह हर्मन कार्डन साउंड सिस्टम और हेड-अप डिस्प्ले के साथ आती है। 
विज्ञापन
BMW X3 M40i xDrive booking starts to launch in May 2023 bmw x3 m40i specs 2023
BMW X3 SUV - फोटो : BMW
मुकाबला
इसके परफॉर्मेंस के लिहाज से, X3 M40i की सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी Porsche Macan S (पोर्श मैकान एस) होगी, जिसकी कीमत 1.43 करोड़ रुपये है। Porsche Macan S में 2.9-लीटर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V6 इंजन मिलता है जो 380hp का पावर और 520Nm का टॉर्क पैदा करता है। Macan S सिरफ 4.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने का दावा करती है। और इसकी टॉप स्पीड 259 किमी प्रति घंटा है। स्टैंडर्ड X3 का मुकाबला ऑडी Q5 (61.51 लाख-67.31 लाख रुपये) और वोल्वो XC60 (67.50 लाख रुपये) से है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed