फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suzuki: सुजुकी मोटरसाइकिल ने हासिल किया बड़ा मील का पत्थर, गुरुग्राम प्लांट से तैयार की 60 लाखवीं बाइक

Tue, 11 Jan 2022 08:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 08:21 PM IST
सार

Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने उत्पादन में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। 

विज्ञापन
Suzuki Motorcycle India hits major production milestone rolls out six millionth unit from suzuki Gurugram Plant
Suzuki Gixxer SF 250 - फोटो : Suzuki Motor
Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने उत्पादन में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। दोपहिया वाहन निर्माता ने एलान किया है कि उसने अपनी गुरुग्राम स्थित प्लांट से 60 लाखवीं यूनिट को रोल आउट किया है। 


भारत की प्रमुख दोपहिया निर्माता सुजुकी मोटरसाइकिल भारत में Access 125 (एक्सेस 125), Gixxer 250 (जिक्सर 250) और 150 सीरीज, Burgman Street (बर्गमैन स्ट्रीट) और Avenis 125 (एवेनिस 125) बेचती है। 
Suzuki Motorcycle India hits major production milestone rolls out six millionth unit from suzuki Gurugram Plant
Suzuki Gixxer 150 SF - फोटो : Suzuki (File Photo)
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के प्रबंध निदेशक सतोशी उचिदा ने कहा, "इस साल देश में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के 15 साल पूरे हो रहे हैं। यह वास्तव में भारत में हमारे गुरुग्राम प्लांट से 60 लाख सुजुकी दोपहिया उत्पाद को रोल आउट की घोषणा करना खुशी की बात है।" 
Suzuki Motorcycle India hits major production milestone rolls out six millionth unit from suzuki Gurugram Plant
Suzuki Access 125 - फोटो : For Reference Only
दोपहिया निर्माता द्वारा जारी एक बयान में उचिदा ने कहा, "हमें खुशी है कि हम दूसरी लहर और दुनिया भर में वैश्विक सेमिकंडक्टर की कमी से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद इस मील के पत्थर तक पहुंच पाए हैं।"

पिछले साल दिसंबर में, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया पांचवीं सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता के रूप में उभरी। जापानी ब्रांड ने पिछले महीने भारत में 51,148 मोटरसाइकिल और स्कूटर बेचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki Motorcycle India hits major production milestone rolls out six millionth unit from suzuki Gurugram Plant
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी ब्लूटूथ इनेबल BS6 Access 125 और BS6 Burgman Street स्कूटर्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। - फोटो : Suzuki Motorcycle India
Suzuki ने पिछले साल नवंबर में भारत में अपने लेटेस्ट मॉडल Avenis 125 को 86,700 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था। इस कीमत पर एवेनिस 125 सीधे तौर पर TVS NTorq 125 (टीवीएस एनटॉर्क 125) स्पोर्टी स्कूटर को टक्कर देता है। यह FI टेक्नोलॉजी के साथ 125cc इंजन के साथ आता है। यह इंजन 6,750 rpm पर अधिकतम 8.7 PS का पावर देता है और 5,500rpm पर 10 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
Suzuki Motorcycle India hits major production milestone rolls out six millionth unit from suzuki Gurugram Plant
Suzuki Burgman Street BS6 - फोटो : Suzuki Motor
आज के टेक सैवी जेनरेशन Z ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Suzuki Avenis कंसोल को एंड्रॉयड और एपल दोनों फोन से कनेक्ट किया जा सकता है। 

उचिदा ने कहा कि साठ लाखवां दोपहिया का उत्पादन एक मील का पत्थर है जो भारत में ग्राहकों को बेहतर प्रोडेक्ट देने के लिए कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed