Citroen ने भारत में अपने एकमात्र कार C5 Aircross प्रीमियम एसयूवी की कीमत बढ़ा दी है। फ्रांसीसी कार निर्माता ने जनवरी में C5 एयरक्रॉस की कीमत में लगभग एक लाख रुपये की बढ़ोतरी की है। कार निर्माता ने इससे पहले दिसंबर में एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया था। यह दूसरी बार है जब Citroen ने भारत में प्रीमियम एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी की है। पिछले साल नवंबर में, कार निर्माता ने Citroen C5 Aircross की कीमत में एक लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की थी।
2 of 5
Citroen C5 Aircross
- फोटो : Citroen
कितनी बढ़ी कीमत
कीमतों की नई बढ़ोतरी से पहले, C5 एयरक्रॉस एसयूवी की कीमत Feel (फील) वैरिएंट के लिए 31.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और Shine (शाइन) वैरिएंट के लिए 32.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती थी।
नई बढ़ोतरी के अनुसार, टॉप वैरिएंट के लिए एसयूवी की कीमत 98,400 रुपये बढ़ गई है। C5 एयरक्रॉस एसयूवी की कीमत अब 32.24 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और शाइन वैरिएंट के लिए 33.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
3 of 5
Citroen C5 Aircross
- फोटो : Citroen
इंजन और माइलेज
Citroen C5 Aircross SUV में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड-डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 177 bhp का अधिकतम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। Citroen का यह भी दावा है कि C5 Aircross 18.6 किमी प्रति लीटर की ARAI प्रमाणित माइलेज देती है।
4 of 5
Citroen C5 Aircross
- फोटो : Citroen
मुकाबला
Citroen तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अपनी सीके बिरला प्लांट में C5 Aircross प्रीमियम एसयूवी बनाती है। Citroen C5 Aircross SUV का मुकाबला Jeep Compass (जीप कंपास) और Hyundai Tucson (ह्यूंदै ट्यूशॉ) जैसे कारों से है। एसयूवी हाल ही में लॉन्च किए गए Volkswagen Tiguan (फक्सवैगन टिगुआन) और Skoda Kodiaq facelift (स्कोडा कोडिएक फेसलिफ्ट) एसयूवी को भी टक्कर देती है।
5 of 5
Citroen C5 Aircross SUV
- फोटो : Citroen
'मेड इन इंडिया' कार
C5 Aricross SUV के अलावा, फ्रांसीसी कार निर्माता जल्द ही भारत में अपना दूसरा उत्पाद भी लॉन्च करने के लिए तैयार है। पिछले साल की शुरुआत में, Citroen ने C3 SUV को पेश किया था। ऑटो निर्माता इस कार को 'मेड इन इंडिया फॉर इंडियंस' कह रही है।