फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2021 Suzuki Hayabusa हुई लॉन्च: जानें इस सुपरबाइक की कीमत, मिला दमदार इंजन और फीचर्स

Mon, 26 Apr 2021 04:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 26 Apr 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
suzuki hayabusa launched suzuki hayabusa 2021 launched in india suzuki hayabusa 2021 price in india know suzuki hayabusa 2021 specifications mileage top speed and all details
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : Suzuki
2021 Suzuki Hayabusa Launched : Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित सुपरबाइक 2021 Suzuki Hayabusa (2021 सुजुकी हायाबुसा) लॉन्च कर दी है। यह सुजुकी हायाबुसा की तीसरी पीढ़ी की मोटरसाइकिल है। जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Suzuki Motor Corporation (सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन) ने कोरोना महामारी के प्रकोप के देखते हुए डिजिटल इवेंट के जरिए अपनी नई बाइक को लॉन्च किया। सुजुकी ने कहा कि वह अगले महीने से 2021 हायाबुसा की डिलीवरी शुरू कर देगी। नई 2021 हायाबुसा का लुक पहले से ज्यादा आकर्षक हो गया है। यहां जानते हैं बाइक की कीमत और इसमें क्या बड़े बदलाव हुए हैं। 
suzuki hayabusa launched suzuki hayabusa 2021 launched in india suzuki hayabusa 2021 price in india know suzuki hayabusa 2021 specifications mileage top speed and all details
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : Suzuki
बुकिंग और कलर
सुजुकी ने अपनी न्यू जेनरेशन हायाबुसा की बुकिंग शुरू कर दी है। कोवि़ड-19 की वजह से लगे प्रतिबंधों को देखते हुए सुजुकी इस सुपरबाइक की बुकिंग सिर्फ ऑनलाइन तरीके से ही ले रही है। नई 2021 हायाबुसा को एक लाख रुपये में बुक किया जा सकता है। 2021 सुजुकी हायाबुसा को तीन डुअल-टोन रंगों के विकल्पों में पेश किया जाएगा। इनमें कैंडी बर्न गोल्ड के साथ ग्लास स्पार्कल ब्लैक, मेटैलिक मैट स्वॉर्ड सिल्वर के साथ कैंडी डारिंग रेड और पर्ल ब्रिलिएंट व्हाइट के साथ मेटालिक मैट स्टेलर ब्लू सिल्वर हैं। 
suzuki hayabusa launched suzuki hayabusa 2021 launched in india suzuki hayabusa 2021 price in india know suzuki hayabusa 2021 specifications mileage top speed and all details
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : Suzuki
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कोइचिरो हीराओ ने कहा, "सुजुकी हायाबुसा दुनिया भर में स्पोर्ट बाइक के दीवानों के बीच दो दशक से ज्यादा समय से पसंद की जा रही है। नई पीढ़ी की हायाबुसा को शानदार परफॉर्मेंस के साथ बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के मुताबिक विकसित किया गया है। इसके साथ ही इसे इसके चाहनेवालों और उन सभी लोगों के लिए बनाया गया है जो इसकी खूबसूरती और नए बोल्ड डिजाइन के दीवाने हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
suzuki hayabusa launched suzuki hayabusa 2021 launched in india suzuki hayabusa 2021 price in india know suzuki hayabusa 2021 specifications mileage top speed and all details
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : Leaked Video Grab (For Reference Only)
सुजुकी पिछले काफी समय से अपनी इस प्रीमियम स्पोर्ट्स सुपरबाइक को लेकर सुर्खियां बटोर रही थी। कंपनी ने इसे बिल्कुल नए अवतार में पेश किया है। नई हायाबुसा में कंपनी के नए लोगो डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही बाइक में नए डिजाइन का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसके साथ ही इस स्पोर्ट बाइक में एयरोडायनमिक फेस और क्रोम प्लेटेड लॉन्ग एग्जॉस्ट दिए गए हैं जो बाइक को पहले से ज्यादा एग्रेसिव लुक देता है। इसके अलावा बाइक में 7-स्पोक अलॉय व्हील्स मिलेंगे जो नए डिजाइन के साथ पेश किए गए हैं। 
विज्ञापन
suzuki hayabusa launched suzuki hayabusa 2021 launched in india suzuki hayabusa 2021 price in india know suzuki hayabusa 2021 specifications mileage top speed and all details
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : Suzuki
दमदार इंजन
नई 2021 Suzuki Hayabusa बाइक में अपडेटेड इंजन दिया गया है। इसमें 1,340 cc, इनलाइन 4-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो अब यूरो 5 उत्सर्जन मानकों का पालन करता है। यह इंजन एक राइड-बाय-वायर इलेक्ट्रॉनिक थ्रोटल सिस्टम से लैस है। इसके साथ-साथ इसमें अपडेटेड इनटेक और एक्जॉस्ट सिस्टम भी मिलता है। कंपनी के अनुसार, इस नए सेटअप का फायदा लो और मिड-रेंज में पावर और टॉर्क आउटपुट को बढ़ाने में मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed