फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skoda Kylaq: स्कोडा काइलैक के सभी वेरिएंट्स की कीमतों का एलान, सेगमेंट में सबसे किफायती एसयूवी होने का दावा

Tue, 03 Dec 2024 04:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2024 04:47 PM IST
सार

स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी काइलैक के सभी वेरिएंट्स की कीमतों का एलान कर दिया है। कीमतों के खुलासे के साथ, स्कोडा ने दावा किया है कि काइलैक की मेंटेनेंस लागत अपने सेगमेंट में सबसे कम होगी।

विज्ञापन
Skoda Kylaq SUV Price List Know Features Specifications Booking Details
Skoda Kylaq - फोटो : Skoda
Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने Kylaq (काइलैक) के सभी वेरिएंट्स की कीमतों का एलान कर दिया है। कंपनी ने दो दिसंबर से अपनी न्यू ल़ॉन्च हुई सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी की बुकिंग भी शुरू कर दी है। डिलीवरी 27 जनवरी, 2025 से शुरू होने वाली है। कीमत के खुलासे के साथ, स्कोडा ने दावा किया है कि काइलैक की मेंटेनेंस लागत अपने सेगमेंट में सबसे कम होगी। 
Skoda Kylaq SUV Price List Know Features Specifications Booking Details
Skoda Kylaq SUV - फोटो : Skoda Auto
स्कोडा काइलैक की वेरिएंट्स और कीमतें
स्कोडा काइलैक चार वेरिएंट में उपलब्ध होगी -  क्लासिक, सिग्नेचर, सिग्नेचर+ और प्रेस्टीज। 

वेरिएंट्स के आधार पर स्कोडा काइलैक की एक्स-शोरूम कीमतें:
 

वेरिएंट्स

कीमत (एक्स-शोरूम)

1.0 TSI MT

1.0 TSI AT

Classic

₹ 7,89,000

-

Signature

₹ 9,59,000

₹ 10,59,000

Signature+

₹ 11,40,000

₹ 12,40,000

Prestige

₹ 13,35,000

₹ 14,40,000

Skoda Kylaq SUV Price List Know Features Specifications Booking Details
Skoda Kylaq SUV - फोटो : Skoda Auto
इंजन पावर और स्पीड
काइलैक में 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन 115 bhp का पावर और 178 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का ऑप्शन दिया गया है। स्कोडा के अनुसार, काइलैक की टॉप स्पीड 188 किमी प्रति घंटा है। और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ यह 10.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Skoda Kylaq SUV Price List Know Features Specifications Booking Details
Skoda Kylaq SUV - फोटो : Skoda Auto
इंटीरियर और फीचर्स
स्कोडा काइलैक के इंटीरियर की बात करें तो इसमें सिंगल या डुअल-टोन डिजाइन के विकल्पों के साथ लेदरेट सीटें हैं। कंपनी की बड़ी एसयूवी कुशाक से प्रेरणा लेते हुए, काइलैक के केबिन में वैसा ही लेआउट मिलता है। जिसमें वैसे ही एयर वेंट, टच-आधारित क्लाइमेट कंट्रोल, 8-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट के साथ 10.1-इंच सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है।

काइलैक कई फीचर्स से लैस है। जिसमें सिंगल-पैन सनरूफ, कीलेस एंट्री, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग और कनेक्टिविटी और कूल्ड ग्लव बॉक्स शामिल हैं। हायर वेरिएंट्स में छह-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के लिए क्रूज कंट्रोल और स्टीयरिंग-माउंटेड पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Skoda Kylaq SUV Price List Know Features Specifications Booking Details
Skoda Kylaq SUV - फोटो : Skoda Auto
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के मामले में, काइलैक में स्टैंडर्ड तौर पर 25 से ज्यादा एक्टिव (सक्रिय) और पैसिव (निष्क्रिय) सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा फीचर्स में छह एयरबैग, ट्रैक्शन और स्टैबिलिटी कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक डिस्क वाइपिंग, रोलओवर प्रोटेक्शन, मोटर स्लिप रेगुलेशन, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, पैसेंजर एयरबैग डिएक्टिवेशन, मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed