फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skoda Kushaq: स्कोडा कुशाक एसयूवी फिर हुई महंगी, जानें हर वैरिएंट की नई कीमत

Thu, 05 May 2022 03:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 05 May 2022 03:56 PM IST
विज्ञापन
skoda kushaq price hike skoda kushaq price increase skoda kushaq specs and price
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
Skoda India (स्कोडा इंडिया) ने पिछले साल जून में अपनी ऑल न्यू मिड-साइज एसयूवी Kushaq (कुशाक) लॉन्च की थी। फॉक्सवैगन समूह की नई इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट के तहत स्कोडा कुशाक चेक कार निर्माता का पहला उत्पाद है। नवंबर 2021 और जनवरी 2022 में इसकी कीमतों में बदलाव किया गया था। अब, स्कोडा ने एक बार फिर इस एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। यहां, हम आपको 2022 स्कोडा कुशाक की नई और पुरानी प्राइस लिस्ट बात रहे हैं।

 

1.0-litre TSI वैरिएंट्स

वैरिएंट पुरानी कीमत (रुपये) नई कीमत (रुपये) अंतर (रुपये)
Active MT 10.99 लाख 11.29 लाख 30,000
Ambition Classic MT 12.69 लाख 12.69 लाख -
Ambition Classic AT 14.09 लाख 14.09 लाख -
Ambition MT 12.94 लाख 12.99 लाख 5,000
Ambition AT 14.34 लाख 14.59 लाख 25,000
Style MT 14.89 लाख 15.29 लाख 40,000
Style AT 16.09 लाख 16.09 लाख -
Style AT (6 एयरबैग) 16.49 लाख 16.99 लाख 50,000
skoda kushaq price hike skoda kushaq price increase skoda kushaq specs and price
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda

1.5-litre TSI वैरिएंट्स

वैरिएंट पुरानी कीमत (रुपये) नई कीमत (रुपये) अंतर (रुपये)
Style MT 16.49 लाख 17.19 लाख 70,000
Style DSG 17.79 लाख 17.79 लाख -
Style DSG (6 एयरबैग) 18.19 लाख 18.79 लाख 60,000
skoda kushaq price hike skoda kushaq price increase skoda kushaq specs and price
Skoda Kushaq SUV - फोटो : Skoda
कुशाक के मैनुअल वैरिएंट की कीमत 70,000 रुपये तक बढ़ गई है। जबकि ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत 60,000 रुपये तक बढ़ाई गई है। हालांकि, हाल ही में पेश किए गए Ambition Classic (एम्बिशन क्लासिक) वैरिएंट और चुनिंदा टॉप-स्पेक Style (स्टाइल) वैरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। नई 2022 Skoda Kushaq की एक्स-शोरूम कीमत अब 11.29 लाख रुपये से लेकर 18.79 लाख रुपये तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
skoda kushaq price hike skoda kushaq price increase skoda kushaq specs and price
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
इंजन और पावर
कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा, एसयूवी में अन्य कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। Kushaq में पहले की तरह ही को पावर के लिए 1.0-लीटर TSI यूनिट है जो 113 hp की पावर और 178 Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर एटी के साथ आता है। इसमें 1.5-लीटर TSI मोटर भी मिलता है जो अधिकतम 148 hp की पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 7-स्पीड DSG के साथ आता है। 
विज्ञापन
skoda kushaq price hike skoda kushaq price increase skoda kushaq specs and price
Skoda Kushaq SUV - फोटो : Skoda
अन्य खबरों में, कंपनी 9 मई 2022 को भारत में नई Skoda Kushaq Monte Carlo Edition (स्कोडा कुशाक मोंटे कार्लो एडिशन) लॉन्च करेगी। कुशाक का मोंटे कार्लो एडिशन इसके टॉप-स्पेक स्टाइल ट्रिम पर आधारित होगा। इसमें कुछ नए फीचर्स के साथ कई कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed