फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bajaj Pulsar 250: बजाज पल्सर 250 ने लॉन्च के छह महीने में तोड़ा रिकॉर्ड, पार किया 10 हजार बिक्री का आंकड़ा

Wed, 04 May 2022 07:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 04 May 2022 07:16 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Auto announces its Bajaj Pulsar 250 crossed 10000 unit sales mark within a few months of launch Bajaj Pulsar 250 Price in India
Bajaj Pulsar 250 - फोटो : Bajaj Auto
देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने एलान किया है कि उसकी नई Pulsar 250 (पल्सर 250) ने लॉन्च के कुछ महीनों के भीतर 10,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। बजाज ऑटो ने पिछले साल अक्तूबर में नई पल्सर 250 रेंज की बाइक्स को देश में लॉन्च किया था। कंपनी का कहना है कि यह बाइक देश में सबसे तेजी से बिकने वाली 250 सीसी मोटरसाइकिल बन गई है जिसने इस बिक्री के मील के पत्थर को पार किया है।  
Bajaj Auto announces its Bajaj Pulsar 250 crossed 10000 unit sales mark within a few months of launch Bajaj Pulsar 250 Price in India
Bajaj Pulsar F250 - फोटो : Bajaj Auto
इंजन पावर और वैरिएंट्स
पल्सर 250 रेंज को बाजार में दो वर्जन- Pulsar N250 (पल्सर एन250) और Pulsar F250 (पल्सर एफ250) में पेश किया गया था। दोनों पल्सर 250 बाइक में एक ही ऑयल-कूल्ड 249.07 सीसी इंजन मिलता है जो 24.5 PS की अधिकतम पावर और 21.5 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। 
Bajaj Auto announces its Bajaj Pulsar 250 crossed 10000 unit sales mark within a few months of launch Bajaj Pulsar 250 Price in India
Bajaj Pulsar 250 - फोटो : Bajaj Auto
कलर ऑप्शन
लॉन्चिंग के समय, दोनों बाइक्स को दो कलर ऑप्शन- रेसिंग रेड और टेक्नो ग्रे में पेश किया गया था। अब कंपनी ने अपने कलर पैलेट को बढ़ाने के लिए बाइक्स पर एक नया ग्लॉसी ब्लू पेंट स्कीम भी शामिल किया है। अपडेटेड कलर ऑप्शन को छोड़कर पल्सर 250 में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। यह अभी भी बाजार में काफी नया मॉडल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bajaj Auto announces its Bajaj Pulsar 250 crossed 10000 unit sales mark within a few months of launch Bajaj Pulsar 250 Price in India
Bajaj Pulsar 250 - फोटो : Bajaj Auto
फीचर्स
पल्सर 250 की फीचर्स लिस्ट में एलईडी लाइटिंग, असिस्ट और स्लिपर क्लच, गियर इंडिकेटर, यूएसबी मोबाइल चार्जिंग पोर्ट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन
Bajaj Auto announces its Bajaj Pulsar 250 crossed 10000 unit sales mark within a few months of launch Bajaj Pulsar 250 Price in India
Bajaj Pulsar 250 - फोटो : Bajaj Auto
कितनी है कीमतें
Pulsar N250 की शुरुआती कीमत 1.38 लाख रुपये और Pulsar F250 की कीमत 1.40 लाख रुपये रखी गई थी। दोनों कीमत एक्स-शोरूम की हैं। कीमत बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमतें क्रमशः 1.44 लाख रुपये और 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कर दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed