फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV: इलेक्ट्रिक कारें भी करेंगी आवाज, केंद्र ले सकता है ईवी से जुड़ा यह बड़ा फैसला

Mon, 13 Dec 2021 06:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 06:26 PM IST
सार

भारत में जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ रही है, ऐसे में ईवी की कीमत, ड्राइविंग रेंज या बुनियादी ढांचे की चिंता के अलावा कुछ अन्य चिंताएं भी बनी हुई हैं।

विज्ञापन
electric vehicles artificial sound acoustic vehicle alert system government is considering to add artificial sound to electric cars to make them safer for others on road
Hyundai Kona - फोटो : Hyundai (For Reference Only)
भारत में जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ रही है, ऐसे में ईवी की कीमत, ड्राइविंग रेंज या बुनियादी ढांचे की चिंता के अलावा कुछ अन्य चिंताएं भी बनी हुई हैं। स्वच्छ ऊर्जा से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहन बिना आवाज के चलने वाले होते हैं। ऐसे में अक्सर वे सड़क पर दूसरों के लिए सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा करने के लिए भी जाने जाते हैं। यह एक चिंता का विषय है जिस पर अन्य देशों में भी ध्यान दिया गया है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिल रहा है, ऐसे में भारत भी इस समस्या की अनदेखी नहीं कर सकता। 
electric vehicles artificial sound acoustic vehicle alert system government is considering to add artificial sound to electric cars to make them safer for others on road
Tata Nexon EV - फोटो : For Refernce Only
सरकार उठा सकती है यह कदम
रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा से जुड़ी इस चिंता ने केंद्र सरकार को ध्यान देने के लिए मजबूर कर दिया है। सरकार इलेक्ट्रिक कारों को सड़क पर दूसरों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए कृत्रिम ध्वनि (आर्टिफिशियल साउंड) जोड़ने पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि सड़क पर चलने वाले राहगीरों को इलेक्ट्रिक वाहन के आने की आवाज सुनाई दे।
electric vehicles artificial sound acoustic vehicle alert system government is considering to add artificial sound to electric cars to make them safer for others on road
Tata Tigor EV 2021 - फोटो : Tata Motors
आर्टिफिशियल साउंड हो सकता है शामिल
सूत्रों का कहना है कि भारी उद्योग मंत्रालय ने संबंधित विभागों को इस बारे में संभावनाएं तलाशने करने के निर्देश दिए हैं। यदि इस कदम को हरी झंडी मिल जाती है, तो इलेक्ट्रिक वाहनों में कृत्रिम ध्वनि के प्रभावों का आकलन किया जाएगा कि इससे ध्वनि प्रदूषण के स्तर पर कितना असर पड़ेगा। मंजूरी मिलने के बाद, केंद्र सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों को सुरक्षित बनाने के लिए इस तरीके को अपना सकता है। नए नियमों के तहत इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं के लिए आवाज पैदा करने वाली मशीनें लगाना अनिवार्य किए जाने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
electric vehicles artificial sound acoustic vehicle alert system government is considering to add artificial sound to electric cars to make them safer for others on road
Car Reverse Parking Alert - फोटो : For Reference Only
एवीएएस का इस्तेमाल
आवाज पैदा करने वाली मशीनों को अकॉस्टिक व्हीकल अलर्ट सिस्टम (एवीएएस) कहे जाने की संभावना है। यह कुछ ऐसा है जिसका इस्तेमाल ICE वाहन भी करते हैं, जब वे गाड़ी को बैक रहे होते हैं और इससे पीछे खड़े लोगों को एक खास तरह की आवाज के जरिए सतर्क किया जाता है। 
विज्ञापन
electric vehicles artificial sound acoustic vehicle alert system government is considering to add artificial sound to electric cars to make them safer for others on road
Electric Car - फोटो : For Reference Only
कई देशों में बना कानून
इस प्रक्रिया का इस्तेमाल पहले से ही उन देशों में किया जा रहा है जहां इलेक्ट्रिक वाहन अन्य देशों की तुलना में ज्यादा अपनाए जा चुके हैं। कई देशों में कानून बनाए गए हैं जिनमें निर्माताओं को अपने वाहनों में कृत्रिम ध्वनि जोड़ने की जरूरत होती है। ताकि ईवी के सड़क पर चलने पर लोगों को इसका पता लगाने का एक अतिरिक्त साधन मिल सके। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed