फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skoda Kushaq SUV: कुशाक एसयूवी के लेफ्ट-हैंड ड्राइव वर्जन का उत्पादन शुरू, विदेशों में होगा निर्यात

Mon, 19 Sep 2022 07:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 07:58 PM IST
विज्ञापन
Skoda Auto India starts production of Left-Hand Drive LHD version of Kushaq SUV for export
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda Auto
भारत में अपनी सफलता के बाद चेक कार निर्माता Skoda Auto (स्कोडा ऑटो) अपनी फ्लैगशिप मेड इन इंडिया एसयूवी Kushaq (कुशाक) का अन्य देशों में निर्यात करना शुरू करने के लिए तैयार है। फॉक्सवैगन समूह के स्वामित्व वाली कंपनी स्कोडा ऑटो ने एलान किया है कि उसने कुशाक एसयूवी के लेफ्ट-हैंड ड्राइव (LHD) वर्जन का उत्पादन शुरू कर दिया है। कुशाक देश में मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में स्कोडा का पहला वेंचर है। स्कोडा कुशाक एसयूवी को पहली बार भारतीय बाजार के लिए लॉन्च किया गया था। Kushaq एसयूवी इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट के तहत देश में लॉन्च होने वाली Skoda की पहली कार भी है। 
Skoda Auto India starts production of Left-Hand Drive LHD version of Kushaq SUV for export
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda Auto
स्कोडा ने एलान किया है कि मेड इन इंडिया कुशाक एलएचडी वर्जन की निर्यात यूनिट्स जल्द ही तैयार हो जाएंगी। स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पीयूष अरोड़ा ने कहा, "पिछले साल भारत में अपने विश्व प्रीमियर के बाद से, स्कोडा कुशाक ने एक मजबूत बाजार उपस्थिति बनाई है और भारत में ब्रांड और समूह की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह विश्व स्तरीय एसयूवी, जो जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जाने वाली है, वैश्विक स्तर पर भारत की विनिर्माण उत्कृष्टता का प्रदर्शन करेगी। हमारे द्वारा निर्यात किए जाने वाले प्रत्येक नए मॉडल के साथ, हम भारत को विश्व स्तर पर VW समूह के लिए एक निर्यात केंद्र बनाने के अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रहे हैं। अपने असाधारण डिजाइन, निर्माण गुणवत्ता और प्रदर्शन के साथ, हमें विश्वास है कि कुशाक अन्य बाजारों में भी अभूतपूर्व सफलता का आनंद उठाएगी।" 
Skoda Auto India starts production of Left-Hand Drive LHD version of Kushaq SUV for export
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
कुशाक की LHD (एलएचडी) यूनिट्स को निर्यात करने का स्कोडा का फैसला फॉक्सवैगन के अपनी एक अन्य एसयूवी Taigun (ताइगुन) को निर्यात करने के पहले के फैसले का पालन करता है। दोनों SUV MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, जिसे कार निर्माता ने खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए विकसित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Skoda Auto India starts production of Left-Hand Drive LHD version of Kushaq SUV for export
Skoda Kushaq SUV Production - फोटो : Skoda
स्कोडा ने कुशाक एसयूवी को 2021 में लॉन्च किया था और भारत में इसे पहले ही अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला है। यह भारत में चेक कार निर्माता के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक है। कुशाक ने साल के पहले छह महीनों में भारत में स्कोडा फॉक्सवैगन समूह की कुल बिक्री में 200 प्रतिशत का इजाफा करने में मदद की है। 
विज्ञापन
Skoda Auto India starts production of Left-Hand Drive LHD version of Kushaq SUV for export
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
माइलेज
जुलाई में, भारत में कुशाक के एक वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने के लिए, कार निर्माता ने सभी वैरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे अपडेटेड फीचर्स पेश किया। 1.0-लीटर TSI इंजन को अब स्टैंडर्ड तौर पर आइडल स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम मिलता है। कंपनी का दावा है कि इससे 1.0-लीटर इंजन के माइलेज को 7 से 9 प्रतिशत तक बढ़ाने में मदद मिलती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed