{"_id":"67addd512246e557c20c5035","slug":"siam-auto-sales-data-passenger-vehicle-sales-january-2025-in-india-2025-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SIAM Auto Sales: जनवरी 2025 में भारतीय ऑटो इंडस्ट्री ने दर्ज की अब तक की सबसे ज्यादा पैसेंजर व्हीकल बिक्री","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
SIAM Auto Sales: जनवरी 2025 में भारतीय ऑटो इंडस्ट्री ने दर्ज की अब तक की सबसे ज्यादा पैसेंजर व्हीकल बिक्री
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 13 Feb 2025 05:23 PM IST
सार
भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने 2025 की शुरुआत अच्छी ग्रोथ के साथ की है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इंडस्ट्री में कुल घरेलू बिक्री में साल-दर-साल 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।
विज्ञापन
1 of 6
Automobile Industry
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने 2025 की शुरुआत अच्छी ग्रोथ के साथ की है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इंडस्ट्री में कुल घरेलू बिक्री में साल-दर-साल 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। जनवरी 2025 में सभी सेगमेंट मिलाकर कुल 19,35,696 गाड़ियां बिकीं, जबकि जनवरी 2024 में यह संख्या 18,88,648 थी।
2 of 6
Auto Sales
- फोटो : Adobe Stock
इंडस्ट्री को और मिलेगी मजबूती
SIAM (सियाम) का मानना है कि आने वाले समय में इंडस्ट्री को और मजबूती मिलेगी। खासतौर पर हाल ही में पेश किए गए केंद्रीय बजट के बाद। सियाम के डायरेक्टर जनरल, राजेश मेनन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दीर्घकालिक आर्थिक विकास को प्राथमिकता देने, व्यक्तिगत आयकर में बदलाव और आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती से ग्राहकों का विश्वास बढ़ेगा और ऑटो इंडस्ट्री की मांग को बढ़ावा मिलेगा।
3 of 6
Auto Sales
- फोटो : Adobe Stock
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट ने बनाया नया रिकॉर्ड
जनवरी 2025 में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट ने अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की। इस सेगमेंट में 3.5 प्रतिशत की वार्षिक बढ़ोतरी हुई, जिसमें कुल 3,51,310 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल जनवरी 2024 में यह आंकड़ा 3,39,441 यूनिट्स था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Electric Two Wheeler
- फोटो : Freepik
टू-व्हीलर सेगमेंट में भी इजाफा
टू-व्हीलर सेगमेंट ने भी साल-दर-साल 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। जनवरी 2025 में इस सेगमेंट में कुल 19,35,696 गाड़ियां बिकीं, जबकि पिछले साल जनवरी में यह संख्या 18,88,648 थी।
विज्ञापन
5 of 6
Car Export
- फोटो : Nissan
एक्सपोर्ट मार्केट में जबरदस्त उछाल
हालांकि घरेलू बिक्री में मध्यम बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन एक्सपोर्ट मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। जनवरी 2025 में कुल 4,62,500 गाड़ियों का निर्यात किया गया, जो जनवरी 2024 की तुलना में 40.2 प्रतिशत ज्यादा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।