फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Legal Roadblock? Why Elon Musk’s SpaceX-Powered Tesla Roadster face Global Bans

टेस्ला रोडस्टर: क्या सड़क पर दौड़ने के लिए वैध होगी मस्क की रॉकेट कार? जानें क्या हैं इसके नियम और कानूनी पेंच

Fri, 16 Oct 2026 02:36 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 16 Oct 2026 02:36 PM IST
सार

एलन मस्क की टेस्ला की नई रोडस्टर ने अपने हवाई स्टंट और रॉकेट जैसी रफ्तार के दावों से सबका ध्यान खींचा है, लेकिन इस कार के कुछ खास फीचर सड़क पर इस्तेमाल किए जा सकेंगे या नहीं, इसे लेकर कानूनी सवाल भी हैं। खुद मस्क ने स्वीकार किया है कि कार हर जगह कानूनी रूप से इस्तेमाल करने योग्य हो, यह जरूरी नहीं है। ऐसे में क्या यह स्पोर्ट्स कार आम सड़कों पर उतर पाएगी? आइए जानते हैं, रोडस्टर को लेकर क्या कानूनी पेंच हैं।
 

विज्ञापन
Legal Roadblock? Why Elon Musk’s SpaceX-Powered Tesla Roadster face Global Bans
क्या सड़कों पर दौड़ने के लिए वैध है एलन मस्क की रॉकेट कार - फोटो : @Tesla

विस्तार

टेस्ला की रोडस्टर ने अपने सुपरसॉनिक कंप्रेस्ड एयर थ्रस्टर्स और सेकंड्स की रफ्तार से सभी को हैरान तो कर दिया, लेकिन इसके साथ ही कई कानूनी पेंच और नियम-शर्तें भी सामने आ गई हैं। जो कि मस्क ने खुद स्वीकारा है। एलन मस्क ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि रॉकेट थ्रस्टर्स और फ्लाइंग फीचर्स से लैस यह कार दुनिया के हर देश या बाजार में सड़क पर चलाने के लिए वैध (Street Legal) नहीं हो सकती। इसके अलावा, केवल 'लेफ्ट-हैंड ड्राइव' में उपलब्ध होना और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठना इसके बड़े पेंच हैं।

विज्ञापन


हर देश और हर सड़क पर नहीं होगी लीगल
सबसे बड़ा और अहम कानूनी पेंच इस कार की सड़कों पर वैधता को लेकर माना जा रहा है। सड़कों पर गाड़ियों के संचालन के लिए कड़े सेफ्टी और ट्रैफिक नियम होते हैं। जब किसी गाड़ी में सुपरसॉनिक स्पीड से हवा छोड़ने वाले थ्रस्टर्स लगे हों और वह हवा में उछल सकती हो, तो ट्रैफिक अथॉरिटीज का सतर्क होना लाजमी है।
विज्ञापन

इवेंट के दौरान खुद एलन मस्क ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि यह सड़कों पर चलने वाली एक असली कार होगी, लेकिन मुझे यह पक्का नहीं पता कि यह हर जगह के कानूनों के हिसाब से वैध होगी या नहीं। फिर भी ऐसी कार होगी जिसे कोई खरीद सकेगा। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि इसके रॉकेट-असिस्टेड (थ्रस्टर) फीचर्स पूरी तरह वैकल्पिक होंगे और ये हर देश या क्षेत्र में उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल लेफ्ट-हैंड ड्राइव में ही होगी उपलब्ध
ग्लोबल मार्केट के लिहाज से इसका दूसरा बड़ा झटका ड्राइविंग लेआउट भी है। टेस्ला की यूके वेबसाइट के अनुसार, नई रोडस्टर केवल लेफ्ट-हैंड ड्राइव मॉडल में ही तैयार की जाएगी।
इसका मतलब यह है कि भारत, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और जापान जैसे देशों में जहां राइट-हैंड ड्राइव (RHD) गाड़ियां चलती हैं और सड़क के बाईं ओर गाड़ी चलाने का नियम है, वहां इस कार को सीधे तौर पर सड़कों पर चलाने में भारी कानूनी और व्यावहारिक दिक्कतें आएंगी।

सुरक्षा नियमों और पैसेंजर सेफ्टी पर भी सवाल
आमतौर पर कार कंपनियां गाड़ियों का प्रचार उनकी सुरक्षा और क्रैश-टेस्ट रेटिंग को ध्यान में रखकर करती हैं, लेकिन इस सुपरकार के मामले में मस्क का रवैया बिल्कुल अलग रहा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह कार सुरक्षा के लिहाज से सबसे बेहतरीन गाड़ी नहीं है, लेकिन रोमांच और फन के मामले में यह 10 में से 11 नंबर वाली कार है।
इसके अलावा, टेक्सास में हुए लाइव डेमो के दौरान कार के भीतर कोई असली इंसान या ड्राइवर मौजूद नहीं था। दुर्घटना के खतरे को टालने के लिए पूरे डेमो को ऑटोनॉमस (ड्राइवर रहित) रखा गया था और सीट पर केवल एक पुतला (स्टारमैन) बिठाया गया था। मस्क ने खुद माना कि डेमो ऑटोनॉमस इसलिए था ताकि किसी इंसान को कोई नुकसान न पहुंचे।


एविएशन और रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की मंजूरी
चूंकि यह कार कंप्रेस्ड एयर थ्रस्टर्स की मदद से जमीन से ऊपर उठने और हवा में पैंतरेबाजी करने का दावा करती है, इसलिए इसे केवल सड़क परिवहन मंत्रालयों से ही नहीं, बल्कि नागरिक उड्डयन प्राधिकरणों के कड़े नियमों का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी भी वाहन को सार्वजनिक जगहों पर हवा में उड़ाने या उछालने की अनुमति देना ट्रैफिक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed