23 मई को अमेरिकी सीनेट ने कैलिफोर्निया के उस ऐतिहासिक नियम को ब्लॉक कर दिया जिसमें 2035 तक गैस से चलने वाली नई कारों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने की बात कही गई थी। इस फैसले को अमेरिका में इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ने वाली अब तक की सबसे मजबूत कोशिश पर एक बड़ा झटका माना जा रहा है। यह फैसला उस वक्त आया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगुवाई वाली प्रशासन फिर से जीवाश्म ईंधन (फॉसिल फ्यूल) के पक्ष में खड़ी हो गई है। अब यह प्रस्ताव व्हाइट हाउस जाएगा, जहां ट्रंप के इसे कानून बनाने की पूरी संभावना है। इस प्रस्ताव के साथ दो और नियमों को भी खत्म किया जा रहा है, जो कैलिफोर्निया की पर्यावरण नीतियों को नियंत्रित करते हैं।
{"_id":"683092d73ab64f93a50494cb","slug":"senate-votes-to-block-california-s-rule-banning-the-sale-of-new-gas-powered-cars-by-2035-latest-news-in-hindi-2025-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV: कैलिफोर्निया की गैस कारों पर 2035 तक की रोक पर अमेरिकी सीनेट की रोक, इलेक्ट्रिक वाहनों को बड़ा झटका!","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV: कैलिफोर्निया की गैस कारों पर 2035 तक की रोक पर अमेरिकी सीनेट की रोक, इलेक्ट्रिक वाहनों को बड़ा झटका!
Fri, 23 May 2025 08:53 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 23 May 2025 08:53 PM IST
सार
23 मई को अमेरिकी सीनेट ने कैलिफोर्निया के उस ऐतिहासिक नियम को ब्लॉक कर दिया जिसमें 2035 तक गैस से चलने वाली नई कारों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने की बात कही गई थी। इस फैसले को अमेरिका में इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ने वाली अब तक की सबसे मजबूत कोशिश पर एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन
2025 Tesla Model Y
- फोटो : X/@Tesla
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
पर्यावरण नियमों पर भी हमला
सीनेट में पारित किए गए दो अन्य प्रस्ताव कैलिफोर्निया के सख्त एग्जॉस्ट उत्सर्जन नियमों और ट्रकों से निकलने वाले नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOx) जैसे प्रदूषण को नियंत्रित करने वाले नियमों को भी खत्म कर देंगे। ये तीनों प्रस्ताव पहले ही प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स) में पास हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें - Honda CB1000 Hornet SP: होंडा ने भारत में लॉन्च की नई प्रीमियम बाइक, जानें कीमत और फीचर्स
गवर्नर न्यूजॉम और डेमोक्रेट्स की तीखी प्रतिक्रिया
कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने सीनेट के इस कदम की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, "ये इलेक्ट्रिक वाहनों की बात नहीं है, बल्कि ये उन प्रदूषकों की मदद करने का मामला है जो और ज्यादा प्रदूषण फैलाना चाहते हैं।" राज्य के अटॉर्नी जनरल रॉब बॉन्टा ने कहा कि राज्य इस फैसले को अदालत में चुनौती देगा। उन्होंने रिपब्लिकन सांसदों पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने फिलिबस्टर को दरकिनार कर वोटिंग के लिए एक चुपचाप रास्ता निकाल लिया।
यह भी पढ़ें - KTM RC 200: केटीएम आरसी 200 को मिला नया कलर ऑप्शन, जानें कीमत और फीचर्स

Ford Car
- फोटो : Ford
देशभर की नीतियों पर असर
कैलिफोर्निया अमेरिका की कुल कार बिक्री में करीब 11 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। इसलिए यहां के नियम बाकी कई राज्यों को भी प्रभावित करते हैं। एक दर्जन से ज्यादा राज्य कैलिफोर्निया की राह पर चलते हैं। चूंकि वाहन परिवहन से निकलने वाला प्रदूषण जलवायु परिवर्तन का एक बड़ा स्रोत है। इसलिए ये नियम पर्यावरण सुरक्षा के लिए बेहद अहम माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें - Xiaomi YU7: शाओमी YU7 इलेक्ट्रिक एसयूवी का हुआ ग्लोबल डेब्यू, मिलती है 835 किमी की जबरदस्त रेंज
रिपब्लिकन की दलीलें और डेमोक्रेट्स की नाराजगी
सीनेट के रिपब्लिकन नेताओं ने तर्क दिया कि इतनी तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर जाना आम जनता और ऑटोमोबाइल कंपनियों पर भारी पड़ेगा। वायोमिंग के सीनेटर जॉन बरासो ने कहा, "अमेरिका इन नामुमकिन नियमों को ना अगले साल पूरा कर सकता है, ना 10 साल में।"
वहीं, कैलिफोर्निया के सीनेटर एडम शिफ ने चेतावनी दी कि यह वोट राज्यों के अपने कानून बनाने के अधिकार पर हमला है। "यह सिर्फ पर्यावरण की बात नहीं है, यह राज्यों के अपने नागरिकों की रक्षा करने के अधिकार की बात है।"
यह भी पढ़ें - EV: यूरोप में पहली बार टेस्ला से आगे निकली चीन की बीवाईडी, जानें ईवी की दुनिया में क्या हैं इसके मायने

Nissan Armada
- फोटो : Nissan
2020 में शुरू हुआ था यह मिशन
गवर्नर न्यूजॉम ने 2020 में इस नियम की घोषणा की थी, जिसका मकसद परिवहन क्षेत्र से उत्सर्जन को कम करना था। यह नियम सिर्फ नई गैस कारों पर रोक लगाता, जबकि इस्तेमाल की हुई गैस कारें और प्लग-इन हाइब्रिड गाड़ियां बिकती रहतीं। बाइडेन प्रशासन ने दिसंबर में कैलिफोर्निया को इस नियम के लिए अनुमति दी थी।
यह भी पढ़ें - Vehicle Safety: ग्लोबल और लैटिन NCAP की मांग, दुनियाभर में गाड़ियों पर सेफ्टी लेबल लगाना हो अनिवार्य, जानें वजह
कानूनी और राजनीतिक पेच
कई रिपब्लिकन नेता पहले से ही कैलिफोर्निया के नियमों को अवैध मानते हैं और इन्हें पलटने की कोशिश में लगे हैं। हालांकि सरकारी जवाबदेही कार्यालय ने कहा था कि कैलिफोर्निया के नियम अमेरिकी संसद के समीक्षा अधिनियम के तहत नहीं आते। फिर भी, सीनेट रिपब्लिकन ने नियमों को पास करने के लिए एक नया रास्ता निकाल लिया।
यह भी पढ़ें - KTM: केटीएम में बड़ी हिस्सेदारी लेने की तैयारी में बजाज, करीब 7,200 करोड़ रुपये का कर्ज पैकेज तैयार, आधिकारिक बयान जारी

Electric Car
- फोटो : Freepik
कुछ डेमोक्रेट्स की असहमति और उद्योग की चेतावनी
मिशिगन की डेमोक्रेट सांसद एलिसा स्लॉटकिन एकमात्र डेमोक्रेट थीं जिन्होंने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया। उन्होंने कहा कि उन्हें मिशिगन के ऑटो उद्योग से जुड़े लाखों लोगों की आजीविका की रक्षा करनी है। वहीं, ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की लॉबी "अलायंस फॉर ऑटोमोटिव इनोवेशन" ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन बेचने के ये लक्ष्य कभी व्यावहारिक नहीं थे।
इस समूह के प्रमुख जॉन बोजेला ने कहा, "सच्चाई यह है कि ये ईवी सेल्स मैनडेट कभी पूरे हो ही नहीं सकते थे।"
यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Versys-X 300: नई 2025 कावासाकी वर्सेस-एक्स 300 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
यह भी पढ़ें - 2025 Tata Altroz Facelift: 2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या हुए बदलाव
यह भी पढ़ें - Hill Driving: पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग होती है खूबसूरत लेकिन चुनौतीपूर्ण, इन पांच जरूरी बातों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज