फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda CB1000 Hornet SP Motorcycle Launched In India Know Price Features Specifications

Honda CB1000 Hornet SP: होंडा ने भारत में लॉन्च की नई प्रीमियम बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 23 May 2025 06:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 23 May 2025 06:02 PM IST
सार

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में अपनी नई दमदार मोटरसाइकिल CB1000 Hornet SP (सीबी1000 हॉर्नेट एसपी) को लॉन्च कर दिया है। सीबी1000 हॉर्नेट एसपी को होंडा की ग्लोबल रेंज की फ्लैगशिप बाइक्स में गिना जाता है और ये CB1000 का और भी एडवांस और दमदार वर्जन है।

विज्ञापन
Honda CB1000 Hornet SP Motorcycle Launched In India Know Price Features Specifications
Honda CB1000 Hornet SP - फोटो : HMSI

विस्तार

Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) (एचएमएसआई) ने भारत में अपनी नई दमदार मोटरसाइकिल CB1000 Hornet SP (सीबी1000 हॉर्नेट एसपी) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब साढ़े 12 लाख रुपये रखी है। यह बाइक हाल ही में लॉन्च हुई X-ADV 750 और CB750 के बाद होंडा की एक और बड़ी प्रीमियम पेशकश है। सीबी1000 हॉर्नेट एसपी को होंडा की ग्लोबल रेंज की फ्लैगशिप बाइक्स में गिना जाता है और ये CB1000 का और भी एडवांस और दमदार वर्जन है। इसमें हाई क्वालिटी हार्डवेयर और ज्यादा पावर आउटपुट दिया गया है। होंडा ने यह भी बताया है कि बाइक की बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी जून 2025 से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Xiaomi YU7: शाओमी YU7 इलेक्ट्रिक एसयूवी का हुआ ग्लोबल डेब्यू, मिलती है 835 किमी की जबरदस्त रेंज 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - KTM RC 200: केटीएम आरसी 200 को मिला नया कलर ऑप्शन, जानें कीमत और फीचर्स 
विज्ञापन
विज्ञापन

Honda CB1000 Hornet SP: इंजन पावर और स्पीड
सीबी1000 हॉर्नेट एसपी में होंडा का 1000cc का इनलाइन-फोर इंजन दिया गया है। यह इंजन 11,000 rpm पर करीब 155 bhp की पावर और 9,000 rpm पर 107 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और इसमें बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी मिलता है। जिससे गियर शिफ्टिंग बेहद स्मूथ हो जाती है। इस बाइक की टॉप स्पीड 230 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो स्पोर्ट्स बाइक प्रेमियों को काफी पसंद आएगी।

यह भी पढ़ें - EV: यूरोप में पहली बार टेस्ला से आगे निकली चीन की बीवाईडी, जानें ईवी की दुनिया में क्या हैं इसके मायने

Honda CB1000 Hornet SP Motorcycle Launched In India Know Price Features Specifications
Honda CB1000 Hornet SP - फोटो : HMSI
Honda CB1000 Hornet SP: फीचर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स भी भरपूर
होंडा सीबी1000 हॉर्नेट एसपी में राइडिंग एक्सपीरियंस को पर्सनलाइज करने के लिए पांच राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। ये हैं Sport (स्पोर्ट), Standard (स्टैंडर्ड), Rain (रेन) और दो कस्टमाइजेबल यूजर मोड्स। इसमें होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जो राइडिंग के दौरान बेहतर ग्रिप और सेफ्टी देता है। 

बाइक में डुअल-चैनल ABS और 5 इंच का TFT डिस्प्ले है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है। हालांकि, यह बाइक सिर्फ एक ही कलर ऑप्शन मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक में उपलब्ध होगी। जो इसे एक अग्रेसिव और प्रीमियम लुक देता है।

यह भी पढ़ें - Vehicle Safety: ग्लोबल और लैटिन NCAP की मांग, दुनियाभर में गाड़ियों पर सेफ्टी लेबल लगाना हो अनिवार्य, जानें वजह

Honda CB1000 Hornet SP: सस्पेंशन और ब्रेकिंग
होंडा सीबी1000 हॉर्नेट एसपी बाइक में फ्रंट पर 41 मिमी की शोवा यूएसडी फोर्क्स और रियर में ओहलिन्स का फुली एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। फ्रंट सस्पेंशन की ट्रैवल 118 मिमी और रियर की 139 मिमी है, जिससे यह बाइक खराब सड़कों पर भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। ब्रेकिंग के लिए आगे 310 मिमी के डिस्क ब्रेक हैं जो रेडियल-माउंटेड चार पिस्टन वाले निसिन कैलिपर्स के साथ आते हैं। जबकि पीछे 240 मिमी का सिंगल डिस्क है, जिसमें सिंगल निसिन पिस्टन कैलिपर है।

यह भी पढ़ें - KTM: केटीएम में बड़ी हिस्सेदारी लेने की तैयारी में बजाज, करीब 7,200 करोड़ रुपये का कर्ज पैकेज तैयार, आधिकारिक बयान जारी

Honda CB1000 Hornet SP: वजन, फ्यूल टैंक और सीट हाइट
होंडा सीबी1000 हॉर्नेट एसपी मोटरसाइकिल का वजन 212 किलो है और इसमें 17 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है। सीट हाइट 809 मिमी है, जो ज्यादातर राइडर्स के लिए आरामदायक मानी जा सकती है। 

यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Versys-X 300: नई 2025 कावासाकी वर्सेस-एक्स 300 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Honda CB1000 Hornet SP: किससे होगी टक्कर?
भारतीय बाजार में होंडा सीबी1000 हॉर्नेट एसपी बाइक का सीधा मुकाबला Kawasaki Ninja Z900 से होगा। जो पहले से ही काफी समय से बिक रही है और अपनी परफॉर्मेंस और कीमत के चलते सफल भी रही है। 

यह भी पढ़ें - 2025 Tata Altroz Facelift: 2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या हुए बदलाव 

यह भी पढ़ें - Hill Driving: पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग होती है खूबसूरत लेकिन चुनौतीपूर्ण, इन पांच जरूरी बातों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed