{"_id":"5eca0a258ebc3e90906154aa","slug":"royal-enfield-starts-moving-dealership","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Royal enfield ने खोला चलता फिरता दो मंजिला शोरूम, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Royal enfield ने खोला चलता फिरता दो मंजिला शोरूम, जानिए क्या है पूरा मामला
Sun, 24 May 2020 11:16 AM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 24 May 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Royal enfield moving dealership
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी Royal enfield ने एक नई डीलरशिप की शुरुआत की है। कंपनी की यह एक अनोखी तरह की डीलरशिप है। इसे आवश्यकता के अनुसार एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाया जा सकता है। यह दो मंजिला डीलरशिप है। जिसे शीपिंग कंटेनर से बनाया गया है।
Royal Enfield
- फोटो : फोटो सोर्स @ Mad Biker यूट्यूब
थाईलैंड में किया शुरू
कंपनी ने इस चलती फिरती डीलरशिप को भारत में नहीं बल्कि थाईलैंड में शुरू किया है। इसकी सबसे खास बात यही है कि इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है। कंपनी थाईलैंड के सभी व्हीकल की बिक्री इस अनोखे डीलरशिप से कर रही है।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
- फोटो : Social Media
थाईलैंड एशिया का पहला मार्केट
आपको बता दें कि थाईलैंड एशिया का पहला मार्केट है जहां कंपनी ने अपने 650 ट्वींस मॉडल्स को पेश किया है। Royal enfield ने चार साल पहले थाईलैंड के बाजार में अपना पहला कदम रखा था। Royal Enfield थाईलैंड के बाजार में अपना नेटवर्क बढ़ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में थाईलैंड में कंपनी के नौ डीलरशिप और छह सर्विस सेंटर मौजूद हैं। कंपनी ने 2015 में थाईलैंड में अपना पहला शोरूम खोला था।

Royal Enfield Bikes
ब्लूटूथ और नेविगेशन जैसे फीचर्स
Royal Enfield कंपनी हाल ही में भारतीय बाजार में कई बाइक लॉन्च करने जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी कुछ बाइक्स में ब्लूटूथ और नेविगेशन जैसे फीचर्स भी देने जा रही है। रिपोर्ट का दावा है कि इन सुविधाओं को भविष्य में फिलहाल सिर्फ दो या तीन मॉडल में ही पेश किया जा सकता है। इसके लिए बाइक में एक इंस्ट्रूमेंट कलस्टर उपकरण दिया जाएगा जिसे स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकेगा। इसके बाद राइडर अपने स्मार्टफोन के जरिए राइडिंग की जानकारी प्राप्त कर सकता है। वहीं बाद में कुछ मॉडल में नेविगेशन की सुविधा के साथ-साथ एक एलईडी डिस्प्ले भी दिया जाएगा। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इस बात की कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Royal Enfield Meteor 350 Fireball
- फोटो : Social Media
Royal Enfield Meteor 350
Royal Enfield Meteor 350 पहला मॉडल होगा जिसमें यह सुविधा मिल सकती हैं। बता दें कि Meteor 350 को थंडरबर्ड की जगह रिप्लेस किया जा रहा है। बाइक को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक की कीमत 1,68,550 रुपये रहने की उम्मीद है। रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 फायरबॉल मोटरसाइकल J-प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें 346-499 सीसी की क्षमता वाला नया इंजन मिल सकता है।