{"_id":"6298543572e2e555092c106d","slug":"royal-enfield-sales-may-2022-royal-enfield-sales-figures-may-2022-royal-enfield-bikes-demand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield: मई में 133 प्रतिशत बढ़ी रॉयल एनफील्ड की बिक्री, खूब बिक रही है क्लासिक 350 और Meteor","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Royal Enfield: मई में 133 प्रतिशत बढ़ी रॉयल एनफील्ड की बिक्री, खूब बिक रही है क्लासिक 350 और Meteor
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:39 AM IST
सार
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने हाल ही में एलान किया कि उसने मई के महीने में कुल 63,643 मोटरसाइकिलों की खुदरा बिक्री की है।
विज्ञापन
1 of 5
Royal Enfield Scram 411
- फोटो : Royal Enfield
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने हाल ही में एलान किया कि उसने मई के महीने में कुल 63,643 मोटरसाइकिलों की खुदरा बिक्री की है। यह कंपनी के एक साल पहले इसी अवधि के प्रदर्शन से बहुत ज्यादा है, जब कंपनी 27,294 मोटरसाइकिलें बेचने में सफल रही थी। यह कोरोना से प्रभावित पिछले साल मई की तुलना में करीब 133 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
2 of 5
Royal Enfield Scram 411
- फोटो : Royal Enfield
परफॉर्मेंस बाइक बनाने के लिए मशहूर कंपनी रॉयल एनफील्ड ने आगे कहा कि यह विदेशी बाजारों में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा 10,118 मोटरसाइकिलें बेचने में कामयाब रही है। जिससे ओवरऑल अंतरराष्ट्रीय सालाना बिक्री बढ़ोतरी 40 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। मासिक बढ़ोतरी के मामले में भी, कंपनी अप्रैल 2022 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज करने में सफल रही।
3 of 5
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
YTD के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए, Royal Enfield ने 1,25,798 बाइक्स की खुदरा बिक्री करके 56 प्रतिशत की ओवरऑल बढ़ोतरी दर्ज की। यह एक साल पहले इसी अवधि में बेची गई 80,592 यूनिट्स की तुलना में काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : Royal Enfield
Classic 350 (क्लासिक 350) भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड का सबसे लोकप्रिय मॉडल है। इसे 2021 में एक न्यू जेनेरशन अपडेट भी मिला है। इसे Meteor 350 मोटरसाइकिल से लिए गए एक नए इंजन और प्लेटफॉर्म के साथ अपडेट किया गया था। रॉयल एनफील्ड ने भी हाल ही में क्लासिक 350 और Meteor 350 बाइक को मलयेशिया के बाजार में लॉन्च किया है।
विज्ञापन
5 of 5
Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : Royal Enfield
इस बीच, कुछ हफ्ते पहले, कंपनी ने बेंगलुरु में एक विशेष स्मारक मूर्तिकला - 'टॉर्नेडो वॉल' के साथ भारतीय सेना के साथ अपने लंबे समय से जुड़े होने का जश्न मनाने की घोषणा की। इसके अलावा, कंपनी ने इस साल की शुरुआत में रॉयल एनफील्ड के सीईओ के रूप में बी गोविंदराजन की नियुक्ति की भी घोषणा की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।