फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Venue 2022: नई ह्यूंदै वेन्यू फेसलिफ्ट एसयूवी 16 जून को होगी लॉन्च, जानें पिछले मॉडल की तुलना में क्या होगा खास

Thu, 02 Jun 2022 10:39 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 02 Jun 2022 10:39 AM IST
सार

दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने एलान किया है कि वह 16 जून को नई 2022 Hyundai Venue facelift (2022 ह्यूंदै वेन्यू फेसलिफ्ट) को लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
hyundai venue facelift 2022 launch date in india hyundai venue new model launch hyundai motor company hyundai india
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने एलान किया है कि वह 16 जून को नई 2022 Hyundai Venue facelift (2022 ह्यूंदै वेन्यू फेसलिफ्ट) को लॉन्च करेगी। इसके साथ ही वेन्यू के नए मॉडल की कीमतों का एलान हो जाएगा। कार निर्माता का मानना है कि नई वेन्यू "भारत के साथ-साथ निर्यात बाजारों दोनों में ग्राहकों को रोमांचित करता रहेगा।" कंपनी ने एसयूवी के अपडेटेड मॉडल की कॉन्सेप्ट तस्वीर भी जारी की हैं। इस तस्वीरों से नई 2022 Hyundai Venue के डिजाइन डिटेल्स का खुलासा किया गया है। 


जारी है बुकिंग
नई 2022 Hyundai Venue फेसलिफ्ट के लिए अनौपचारिक बुकिंग पहले ही चुनिंदा डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कुछ कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर अपग्रेड के साथ आएगी, जबकि इंजन-गियरबॉक्स बरकरार रहेगा। 
hyundai venue facelift 2022 launch date in india hyundai venue new model launch hyundai motor company hyundai india
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
लुक और डिजाइन
वेन्यू फेसलिफ्ट में ह्यूंदै की सेंसियस स्पोर्टीनेस डिजाइन लैंग्वेज और चौड़े स्टांस के साथ आती है। एसयूवी में होने वाले अहम डिजाइन अपडेट्स की बात करें तो इसमें चौड़ा स्टांस, नई डिजाइन वाला डार्क क्रोम ग्रिल (न्यू जेनरेशन ट्यूशॉ से प्रेरित), और एलईडी टेललैंप्स (फर्स्ट-इन-सेगमेंट) मिलते हैं। 
hyundai venue facelift 2022 launch date in india hyundai venue new model launch hyundai motor company hyundai india
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
इंटीरीयर और फीचर्स
नई Hyundai Venue 2022 के इंटीरियर और केबिन के डिटेल्स अगले कुछ दिनों में सामने आएंगे। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, बोस ऑडियो सिस्टम, फ्रंट पार्किंग सेंसर, नई सीट अपहोल्स्ट्री और 360 डिग्री पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai venue facelift 2022 launch date in india hyundai venue new model launch hyundai motor company hyundai india
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
इंजन और गियरबॉक्स
नई 2022 Hyundai Venue फेसलिफ्ट में अपने मौजूदा इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन मिलना जारी रहने की संभावना है। मौजूदा मॉडल 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (83PS), 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल (100PS) मोटर्स के साथ उपलब्ध है। वही 4 गियरबॉक्स होंगे - एक 5-स्पीड मैनुअल, एक 6-स्पीड मैनुअल, एक 6-स्पीड आईएमटी और एक 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक। 
विज्ञापन
hyundai venue facelift 2022 launch date in india hyundai venue new model launch hyundai motor company hyundai india
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
मिड-लाइफ अपडेट के साथ, वेन्यू मॉडल लाइनअप को एक नया एन-लाइन वैरिएंट मिलेगा। इसमें कई ऐसे एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं जो इसके पहले से ज्यादा स्पोर्टी बनाते हैं। मॉडल में फ्रंट बंपर के निचले हिस्से पर स्पोर्टी रेड एक्सेंट, नए डिजाइन किए गए अलॉय व्हील, डुअल-टिप एग्जॉस्ट और फ्रंट फेंडर पर एन-लाइन बैजिंग होगी। इसमें रेड एक्सेंट्स और 'एन' लोगो एम्बॉसमेंट के साथ ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम होने की संभावना है।

जल्द आएंगी ये कारें
नई Hyundai Venue 2022 फेसलिफ्ट के बाद, ह्यूंदै अपडेटेड Hyundai Creta और Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर पेश करेगी। दोनों मॉडल 2022 की दूसरी छमाही में आएंगे। कार निर्माता इस साल के आखिर में अपडेटेड ह्यूंदै कोना भी लाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed