फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फीचर्स के मामले में दमदार है नई Honda H’ness CB350, Royal Enfield 350 भी है इसके आगे फेल!

Thu, 01 Oct 2020 04:12 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 01 Oct 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Classic 350 Rival Honda H’ness CB350 comes with 5 Segment-first features in India
Honda H’ness CB350 - फोटो : honda Bigwing

होडा ने रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के मुकाबले में अपनी पहली क्रूजर बाइक Honda H’ness CB350 लॉन्च कर दी है। होंडा बिगविंग डीलरशिप्स पर बाइक की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। होंडा ने अपनी नई बाइक में कुछ नए एलीमेंट्स शामिल किए हैं, जो इस सेगमेंट मतलब 350 सीसी की बाइक्स में नहीं मिलते हैं। आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में...

Royal Enfield Classic 350 Rival Honda H’ness CB350 comes with 5 Segment-first features in India
ELECTABLE TORQUE CONTROL - फोटो : honda Bigwing

सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल

होंडा सीबी350 में 350सीसी का 4-स्ट्रोकर फ्यूल इंजेक्टेड OHC सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 20.8 एचपी की पावर और 30 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं पहली बार इस सेगमेंट की किसी बाइक में सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) फीचर दिया है, जो पिछले टायर के ट्रैक्शन को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही प्यूल इंजेक्शन के जरिए इंजन के टॉर्क को भी कंट्रोल करता है। इस फीचर को स्विच के जरिए बंद और शुरू किया जा सकता है। साथ ही इस बाइक में पहली बार स्लिप एंड असिस्ट क्लच का भी फीचर मिलता है।

Royal Enfield Classic 350 Rival Honda H’ness CB350 comes with 5 Segment-first features in India
Honda H’ness CB350 - फोटो : honda Bigwing

डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

वहीं इस सेगमेंट की किसी बाइक में पहली बार डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें ट्रैक्शन कंट्रोल की जानकारी का आइकन दिया गया है। इसके अलावा इसमें एबीएस, साइड स्टैंड
इंडीकेटर, इको इंडीकेटर, माइलेज फीचर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, गियर पोजिशन इंडीकेटर, बैटरी वोल्टेज मीटर की जानकारी डिस्प्ले होती है। साथ ही इसमें तीन मोड्स- रिअल टाइम माइलेज, एवरेज माइलेज और डिस्टेंस टू एंप्टी मिलते हैं।                  

विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield Classic 350 Rival Honda H’ness CB350 comes with 5 Segment-first features in India
Full LED Lights - फोटो : honda Bigwing

फुल एलईडी लाइट्स

वहीं इस बाइक में पहली बार फुल एलईडी लाइट्स मिलती हैं। सीबी350 में डुअल चैनल एबीएस, 310 एमएम की फ्रंट डिस्क और 240 एमएम की रिअर डिस्क यूनिट मिलती है। वहीं बाइक में आगे की तरफ 19 इंच के व्हील और पीछे की तरफ 18 इंच के व्हील मिलते हैं। इसके DLX Pro  वर्जन में डुअल हॉर्न के साथ डुअल शेड के ऑप्शन मिलता है। बाइक में 15 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।

विज्ञापन
Royal Enfield Classic 350 Rival Honda H’ness CB350 comes with 5 Segment-first features in India
Engine stop switch - फोटो : honda Bigwing

स्टार्ट/स्टॉप स्विच

साथ ही इस बाइक में इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच के अलावा कम दृश्यता के दौरान राइडर्स की सुरक्षा के लिए हैजार्ड लाइट्स भी दी गई हैं। होंडा की इस बाइक में पहली बार ब्लूटुथ कनेक्टिविटी का फीचर दिया है। इसमें होंडा स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम मिलता है, जिसमें नेविगेशन, म्यूजिक प्लेबैक, फोन कॉल्स और इनकमिंग मैसेजेज जैसे फीचर शामिल हैं। हैंडबार के साइड में दिए बटंस को टॉगल करने पर ये फीचर एक्सेस किए जा सकते हैं। वहीं इन फीचर्स को एक्सेस करने के लिए अलग से हेडसेट लेना होगा, जिसे हेलमेट में लगाया जा सकेगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed