Republic Day 2023: देश 26 जनवरी को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारत का संविधान इसी दिन वर्ष 1950 में लागू हुआ था और देश एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बन गया था। यहां हम आपको उन मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहें जो भारत को गौरवान्वित करती हैं।
Tata Tiago EV
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने पिछले साल देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV लॉन्च की थी। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है।
2 of 13
Tata Tiago EV
- फोटो : Tata Motors
Tata Tiago EV के टॉप एंड ट्रिम में 24 KWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 315 किमी का रेंज देता है। इस छोटी ईवी का फिलहाल कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है। लेकिन जल्द ही इसमें आगामी Citroen eC3 से टक्कर मिलने वाली है।
3 of 13
Tata Tigor EV
- फोटो : Tata Motors
Tata Tigor EV
टाटा मोटर्स ने कुछ महीनों पहले Tata Tigor EV को अपडेट किया है। अब इस इलेक्ट्रिक सेडान में 26 KWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 350 किमी का रेंज देता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है।
4 of 13
Tata Nexon EV Max
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon EV
Tata Nexon EV इस समय भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। यह कार दो वर्जन - Prime और Max में उपलब्ध है। Nexon EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये है, जो टॉप ट्रिम के लिए 18.99 लाख रुपये तक जाती है।
5 of 13
Tata Nexon EV Max
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon EV Max
लॉन्ग-रेंज मॉडल Tata Nexon EV Max में 40.5 KWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 453 किमी का रेंज देती है।