देश में लगातार सड़कों पर ट्रैफिक में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में लोग अब ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों को खरीदना पसंद करते हैं। इन कारों को खरीदने के बाद इन्हें चलाने की सही जानकारी ना होने के कारण कई बार ऐसी गलतियां हो जाती हैं। जिनके कारण बीच सफर में परेशानी हो जाती हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार को चलाना चाहते हैं, तो किन गलतियों को ना करें।
बढ़ रहा ऑटोमैटिक कारों का चलन
2 of 7
Tata Altroz DCA Automatic Car Interior
- फोटो : Tata Motors
ट्रैफिक वाली सड़कों पर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों का कोई मुकाबला नहीं है। इसी कारण एएमटी गियरबॉक्स वाली कारों की लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है। एएमटी गियरबॉक्स वाली कारों की कीमत करीब पांच लाख रुपये के आस-पास से शुरू हो जाती है। मारुति से लेकर मर्सिडीज तक सभी कार कंपनियां अपने पॉपुलर मॉडल्स का एएमटी वैरिएंट ऑफर कर रही हैं। यही वजह है कि लोग अब मैनुअल से ऑटोमैटिक गियरबॉक्स पर शिफ्ट हो रहे हैं। एएमटी कारें लेने के बाद भी लोगों को इन्हें सही से चलाने की जानकारी नहीं होती, जिसके कारण गलतियां हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
ढलान पर ना करें यह काम
3 of 7
Ford Figo Automatic
- फोटो : Ford India
ऑटोमैटिक कारों के साथ जो सबसे बड़ी गलती लोग करते हैं वह यह है कि ढलान में कार के उतरते समय तेल बचाने के लिए कार को ‘N’ यानी न्यूट्रल में कर देते हैं। ऐसा करने से कार के गियरबॉक्स को भारी नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, ऐसा करने से सभी तरह की सप्लाई कट जाती हैं और ट्रांसमिशन को ऑपरेशन के लिए लुब्रिकेशन नहीं मिल पाता। जिससे गियर को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं ऐसा करने से आपात स्थिति में कार को कंट्रोल करना भी मुश्किल हो जाता है।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
रिवर्स करते समय होती है दूसरी गलती
4 of 7
Automatic transmission
- फोटो : social
ऑटोमैटिक कार चलाने के दौरान दूसरी सबसे आम गलती होती है कि कार को बिना रोके सीधा रिवर्स गियर लगा देते हैं। कार को बिना रोके सीधा रिवर्स गियर में डालने से कार का गियरबॉक्स फेल हो सकता है। ऐसा मैनुअल कारों के साथ भी होता है, अगर इनमें भी सीधे ही रिवर्स गियर डाल देते हैं, तो गियरबॉक्स खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ऑटोमैटिक कार को बिना रोके सीधे ‘D’ से ‘R’ में शिफ्ट करना खतरनाक हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे
सही से करें शुरूआत
5 of 7
automatic gearbox Neutral
ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों में एक फीचर होता है लान्च कंट्रोल। मैनुअल गियर से ऑटोमैटिक पर शिफ्ट करने वालों को अकसर यह समझ नहीं आता है। लोग सीधे न्यूट्रल से ‘D’ पर शिफ्ट कर देते हैं। इसका सही तरीका है कि ड्राइविंग के दौरान ब्रेक पैडल पर प्रेस करें और लान्च करने के बाद ब्रेक पैडल से पैर हटा लें, ठीक वैसे ही जैसे मैनुअल कारों में क्लच के साथ करते हैं। ध्यान रखें कि कार को बार-बार लान्च करने से ट्रांसमिशन पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें - Diesel Car Maintenance: आप भी चलाते हैं डीजल इंजन वाली कार, जानें किस तरह रखें ध्यान, नहीं तो होंगे परेशान