अगर आप Renault कंपनी की कार खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए इससे अच्छा मौका नहीं है। कंपनी अपनी कार Duster BS6 पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इस टाइम आप कार खरीद कर काफी बचत कर सकते हैं। आप कार खरीदने से पहले इसके फीचर्स जान लिजिए। हालांकि यह कार कंपनी की दमदार कारों में से एक है।
Renault Duster में 1498 सीसी का बीएस 6 पेट्रोल इंजन है जो कि 5600 आरपीएम पर 104.55 एचपी की पावर और 4000 आरपीएम पर 142 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं गियरबॉक्स की बात की जाए तो इस इंजन को मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। Renault Duster BS6 का व्हीलबेस 2673 एमएम, फ्रंट ट्रैक 1560 एमएम, लंबाई 4360 एमएम, चौड़ाई 4822 एमएम, ऊंचाई 1695 एमएम, रियर ट्रैक 1567 एमएम, फ्यूल टैंक कैपेसिटी 50 लीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 205 एमएम है।
Renault Duster BS6 के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। वहीं फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग के साथ इंडीपेंडेंट मैकफर्शन स्ट्रट सस्पेंशन दिया गया है और रियर में क्वाइल स्प्रिंग और डबल एक्टिंग शॉक एब्स्रोबर के साथ ट्रेलिंग आर्म सस्पेंशन है।
Renault Duster की खरीद पर आप 60 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स ले सकते हैं। वहीं इस एसयूवी पर कॉर्पोरेट बोनस या ग्रामीण ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर में 10 हजार रुपये तक का बोनस मिल रहा है। यह ऑफर या तो कॉर्पोरेट या फिर ग्रामीण ग्राहक के तौर पर ही लिया जा सकता है। इस एयूवी को 8.99 फीसद की खास ब्याज दर पर खरीदा जा सकता है।
5 of 5
2020 Renault Duster facelift
- फोटो : Google
यही नहीं Renault Duster BS6 पर पहले तीन महीने के लिए EMI नहीं देने का भी ऑफर है। कीमत की बात की जाए तो Renault Duster BS6 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है।