{"_id":"5eb7f8838ebc3e90a93916b0","slug":"new-mahindra-thar-may-launch-in-august-know-price-and-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नई Mahindra Thar सड़कों पर अगस्त से भर सकती है हुंकार, जानिए कीमत और फीचर्स ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
नई Mahindra Thar सड़कों पर अगस्त से भर सकती है हुंकार, जानिए कीमत और फीचर्स
Sun, 10 May 2020 06:29 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 10 May 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
New Mahindra Thar SUV
- फोटो : Social Media
Mahindra एंड Mahindra कंपनी अपनी ऑफ रोडर एसयूवी Thar का नया जनरेशन मॉडल लॉन्च करने जा रही है। अब इस नई थार की तस्वीरें सामने आई हैं। बता दें कि थार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार तस्वीरों में एसयूवी के ऊपर सफेद प्लास्टिक जैसा कवर है। ऐसा कवर आमतौर पर डीलर यार्ड्स में भेजे जाने से पहले नए वाहनों पर लगाया जाता है। हालांकि नई थार की फाइनल डिजाइन अभी साफ नहीं हुई है। लेकिन इसके स्टाइल को छोड़ दिया जाए तो यह मौजूदा मॉडल के जैसी ही होगी।
New Mahindra Thar SUV
- फोटो : Social Media
जानकारी के मुताबिक नई थार को पहले से ज्यादा स्टाइलिंग बनाया गया है। यह नए चेसिस और नए बॉडी पैनल के साथ आएगी। नई महिंद्रा थार में बीएस6 कम्प्लायंट 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 140 एचपी का पावर जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस होगा। इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया गया है, लेकिन थार में इसे कुछ समय बाद शामिल किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा एसयूवी में नए 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलेगा।
mahindra thar
नई थार की टक्कर बाजार में नई Force Gurkha और अगले साल भारतीय बाजार में आने वाली Suzuki Jimny जैसी एसयूवी से होगी। इसकी सेफ्टी की बात करें तो इसमें ड्यूल-फ्रंट एयरबैग और एबीएस स्टैंडर्ड मिलेंगे। टॉप-वेरियंट्स में रियर पार्किंग कैमरा भी होगा। एसयूवी में फ्रंट-फेसिंग सेकंड-रो सीट्स मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra Thar BS6
- फोटो : Social Media
नई थार में नए डिजाइन के डैशबोर्ड के साथ एपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो के साथ टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में मल्टी-इन्फर्मेशन डिस्प्ले, मैन्युअल एसी, पावर फोल्डिंग विंग मिरर्स और मल्टीपल यूएसबी पोर्ट जैसी सुविधाएं होंगी। नई थार में 18-इंच के ब्लैक अलॉय वील्ज दिए गए हैं। इसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट भी मिलने की उम्मीद है। नई थार के कैबिन में फीचर्स की लंबी लिस्ट होगी।
विज्ञापन
Force Gurkha
- फोटो : Social
बाजार में महिंद्रा थार की अपनी एक अलग पहचान है। भारतीय बाजार में यह काफी पॉपुलर है। कंपनी इसे 10 से 14 लाख रुपये की कीमत के साथ लॉन्च करेगी। वहीं फोर्स मोटर्स की एसयूवी Gurkha जल्दी ही सड़कों पर दौड़ती दिखाई दे सकती है। कंपनी ने इसे 2020 ऑटो एस्सपो में भी शोकेस किया था। तभी से लोग इस एसयूवी की लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कंपनी जून में इसे लॉन्च कर सकती है।