{"_id":"5ecf9df38ebc3e90941e56ef","slug":"real-life-hero-sonu-sood-owns-these-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों की मदद में लगे रियल लाइफ हीरो सोनू सूद के पास हैं ये कारें, देखिए पूरी सूची","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
प्रवासी मजदूरों की मदद में लगे रियल लाइफ हीरो सोनू सूद के पास हैं ये कारें, देखिए पूरी सूची
Thu, 28 May 2020 04:48 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Thu, 28 May 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के बीच अभिनेता सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने की मुहिम चला रखी है। इसे लेकर वह काफी दिनों से चर्चा में है। बता दें कि यह बॉलीवुड अभिनेता फिल्मों में खलनायक की भूमिका करने के लिए लोकप्रिय है। वह महाराष्ट्र से प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदो को उनके घर भेजने के चलते रियल लाइफ के हीरो बनकर उभरे हैं। हजारों प्रवासियों को उनके घर भेजने के लिए वह अपने पास से लाखों रुपये खर्च कर चुके हैं। पूरे देश में लोग उनके इस काम की सराहना कर रहे हैं। आइए आज हम आपको उनकी कारों के बारे में बताते हैं, कि वह किन कारों से चलना पसंद करते हैं। डालिए उनकी कारों की सूची पर एक नजर...
Porsche Panamera
Porsche Panamera
Porsche Panamera जर्मन ब्रांड की पहली चार दरवाजों वाली कार है। इसे भारत में सबसे उपयोगी Porsche में से एक कहा जाता है। सोनू सूद ने कुछ साल पहले ही इस कार को खरीदा था। सोनू सूद को कई बार मुंबई की सड़कों पर और कई हाई प्रोफाइल कार्यक्रमों में इस कार से जाते हुए देखा गया है। Porsche Panamera में 3.0 लीटर V6 टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 250 बीएचपी की पावर और 550 एनएम का पीक टार्क जनरेट करता है।

Audi Q7
- फोटो : Social Media
Audi Q7
सोनू सूद को Audi Q7 भी काफी पसंद है। उन्हें कई बार इस कार में देखा गया है। बता दें कि उनकी यह कार एक हादसे का शिकार हो गई थी और आग की लपटो में घिर गई थी। हालांकि सोनू सूद को यह कार इनती पसंद है कि उन्होंने इस घटना के कुछ हफ्ते बाद ही दोबारा इस कार को खरीद लिया। अभिनेता सोनू सूद अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए भी इसी कार का इस्तेमाल करते हैं।

Mercedes Benz ML Class
- फोटो : Social Media
Mercedes-Benz ML-Class
अभिनेता सोनू सूद के पास Mercedes-Benz ML-Class कार भी है। उनकी इस सफेद कार में भी उन्हें कई बार मुंबई की सड़कों पर देखा गया है। उनकी यह कार काफी पुरानी है। इस कार में सोनू सूद कई बार ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठे नजर आए हैं। इस कार को कंपनी ने बंद कर दिया है और इसे कंपनी ने GLE से रिप्लेस किया है।

Sonu Sood Bajaj Chetak
- फोटो : Social Media
Bajaj Chetak
सोनू सूद दो पहिया वाहन बजाज चेतक के भी मालिक हैं। सोनू सूद इस स्कूटर के साथ अपने पिता की यादों को जीवित रखना चाहते हैं। इसलिए वह अभी भी इस स्कूटर को अपने पास रखते हैं और कभी कभी इसकी सवारी करते हैं। सोनू ने पिछले साल इस स्कूटर को चलाते हुए एक वीडियो भी ट्वीट किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह इसकी हर साल सवारी करते हैं। उन्हें इस स्कूटर की आवाज बहुत पसंद है।