फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नकलची चीनी कंपनी को स्कूटर की नकल करना पड़ा भारी, अब बेचने पड़ेंगे कबाड़ में!

Wed, 27 May 2020 05:14 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 27 May 2020 05:14 PM IST
सार

  • MotoLux ने बनाई थी Piaggio के स्कूटर वेस्पा प्राइमावेरा की नकल
  • कंपनी ने यूरोपियन यूनियन इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी ऑफिस (EUIPO) में की शिकायत
  • Triumph Speed Triple जैसी शानदार बाइक की चीनी नकल है Benda BS250GS

विज्ञापन
Piaggion wins design infringement case against Chinese counterfeit Vespa primavera
Vespa Primavera - फोटो : Piaggio

इटली की दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी Piaggio ने चीन की नकलची कंपनियों को जबरदस्त सबक सिखाया है। प्रसिद्ध कार और बाइक्स की नकल बनाने के लिए मशहूर चीनी कंपनियों ने रॉल्स रॉयस, बजाज पल्सर से लेकर टाटा नेक्सन तक की कापी बना डाली है। लेकिन इस बार वे पियाजियो के स्कूटर की नकल करके फंस गए और कंपनी ने उन्हें मजा चखा दिया।

Piaggion wins design infringement case against Chinese counterfeit Vespa primavera
VESPA Primavera - फोटो : Piaggio

वेस्पा प्राइमावेरा की नकल

असल में हुआ यूं कि चीन की दोपहिया वाहन कंपनी MotoLux’s और Dayi Motor ने पियाजियो के स्कूटर वेस्पा प्राइमावेरा की नकल कर डाली। यही नकल उनके ऊपर भारी पड़ गई। Piaggio ने कंपनी के ऊपर डिजाइन कॉपी करने का मुकदमा ठोक दिया, इस लड़ाई में पियाजियो जीत गई और चीनी कंपनी का बनाया स्कूटर का डिजाइन अमान्य करार दे दिया गया।

Piaggion wins design infringement case against Chinese counterfeit Vespa primavera
Motolux Scooter at EICMA 2019 - फोटो : For Refernce Only

2019 के EICMA मोटरसाइकिल शो में पेश

पियाजियो के Vespa Primavera स्कूटर की नकल को चीनी कंपनी ने 2019 के EICMA मोटरसाइकिल शो में पेश किया था। इटैलियन कंपनी की शिकायत के बाद चीनी कंपनी ने शो में से अपने स्कूटर को हटा लिया। लेकिन पियाजियो यहीं तक नहीं रूकी। उसने यूरोपियन यूनियन इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी ऑफिस (EUIPO) में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Piaggion wins design infringement case against Chinese counterfeit Vespa primavera
VESPA Primavera - फोटो : For Refernce Only

रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द

जिसके बाद EUIPO ने चीनी वाहन का रजिस्ट्रेशन इस आधार पर रद्द कर दिया कि दोनों वाहन दिखने में एक जैसे हैं। पियाजियो ने Vespa Primavera के डिजाइन को 2013 में रजिस्टर्ड कराया था।
 

विज्ञापन
Piaggion wins design infringement case against Chinese counterfeit Vespa primavera
Geely GE vs Rolls Royce Phantom - फोटो : for Reference Only

ये हैं नकल

वहीं इससे पहले चीन की कंपनियां Triumph Speed Triple जैसी शानदार बाइक की नकल Benda BS250GS नाम से पेश कर चुकी हैं। इसके अलावा Geely GE रॉल्स रॉयस फैंटम का चीनी वर्जन है। Lifan 330 कार मिनी कूपर का और Landwind X7 असल में रेंज रोवर इवोक का कॉपीकैट वर्जन है।           
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed