हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं में हादसे का शिकार होते हैं। इनमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हो जाती है। सरकार भी हादसों पर गंभीर है और लगातार सुधार किए जा रहे हैं। इन बातों को ध्यान में रखकर एक दो पहिया वाहन निर्माता स्कूटर में एयरबैग जैसा सेफ्टी फीचर लाने पर काम कर रहा है।
Airbag in Scooter: अब स्कूटर में भी मिलेगा एयरबैग, इस कंपनी ने की अगले साल स्कूटर लाने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन सी कंपनी लाएगी एयरबैग वाला स्कूटर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापानी दो पहिया वाहन निर्माता होंडा अपने स्कूटर में एयरबैग ला सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने हाल में ही इसके लिए आवेदन भी किया है।
स्कूटर में कहां होगा एयरबैग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कूटर में एयरबैग को बिल्कुल बीच में लगाया जा सकता है। हैंडल के बीच में होने के कारण हादसे के समय एयरबैग ड्राइवर को सुरक्षित रखने में मदद करेगा। यह कारों में मिलने वाले एयरबैग की तरह काम करेगा लेकिन कारों के सिस्टम से अलग होगा।
यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
कब होगा लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2009 में होंडा ने थाईलैंड और जापान में एक स्कूटर को पेश किया था। पीसीएक्स नाम के इस स्कूटर में एयरबैग का ऑप्शन दिया गया था। अब कंपनी इसी स्कूटर को एक बार फिर एयरबैग के साथ पेश कर सकती है।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
बाइक में भी आ सकता है एयरबैग
कुछ रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई है कि कुछ देशों में बाइक पर भी एयरबैग का टेस्ट किया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि स्कूटर के अलावा बाइक में भी एयरबैग को लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट