{"_id":"63457050cbe5ab68112fbb27","slug":"nitin-gadkari-unveils-toyota-corolla-altis-ffv-shev-india-s-first-car-with-flex-fuel-engines","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flex Fuel: भूल जाएंगे पेट्रोल-डीजल, आ गई इथेनॉल से चलने वाली कार, नितिन गडकरी बोले- सपना हुआ साकार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Flex Fuel: भूल जाएंगे पेट्रोल-डीजल, आ गई इथेनॉल से चलने वाली कार, नितिन गडकरी बोले- सपना हुआ साकार
Wed, 12 Oct 2022 07:21 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 12 Oct 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari unveils Toyota Corolla Altis FFV-SHEV
- फोटो : Toyota
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाली भारत की पहली कार से पर्दा उठाया। यह मॉडल हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ टोयोटा मोटर की Corolla Altis (कोरोला एल्टिस) सेडान है। कार को पेश करने के बाद, गडकरी ने टोयोटा फ्लेक्स-फ्यूल कोरोला एल्टिस में बैठकर उसका अनुभव लिया। इस कार्यक्रम में इस्तेमाल किया गया मॉडल लेफ्ट-हैंड ड्राइव Corolla Altis है। यह भारत में फ्लेक्सी-फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। केंद्र सरकार प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ महंगे तेल आयात को भी कम करने के लिए वाहनों के लिए वैकल्पिक ईंधन पर जोर दे रही है। इस कार के लॉन्च होने पर गडकरी ने कहा, "आज हमारा सपना साकार हो गया।"
Nitin Gadkari Hydrogen Car Toyota Mirai (File)
- फोटो : ANI
यह दूसरी बार है जब केंद्र ने वैकल्पिक ईंधन के साथ अपने प्रयोगों के हिस्से के रूप में जापानी ऑटो दिग्गज को चुना है। इससे पहले, गडकरी ने भारत के पहले हाइड्रोजन से चलने वाले वाहन Toyota Mirai (टोयोटा मिराई) का प्रदर्शन कर टोयोटा द्वारा एक और पायलट प्रोजेक्ट पेश किया था।
Vikram S Kirloskar at Launch of Toyota Pilot Project on Flex Fuel Strong Hybrid Electric Vehicle
- फोटो : Toyota
कोरोला एल्टिस एक फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के साथ आएगी जो पेट्रोल, इथेनॉल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के अनुकूल है। इस कार में 1.8-लीटर इथेनॉल रेडी पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन है। यह 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक इथेनॉल-मिश्रण वाले ईंधन पर चलने में सक्षम होगा। फ्लेक्स इंजन 75.3 kW का पावर और 142 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। कार 1.3 kWh हाइब्रिड बैटरी पैक से भी लैस है और इलेक्ट्रिक मोटर 53.7 kW का आउटपुट और 162.8 Nm का पीक टॉर्क प्रदान करता है। इंजन सीवीटी हाइब्रिड ट्रांसएक्सल ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Launch of Toyota Pilot Project on Flex Fuel Strong Hybrid Electric Vehicle
- फोटो : Toyota
भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार पेश करते हुए, गडकरी ने कहा कि सिर्फ एक तरह के ईंधन पर चलने के बजाय, फ्लेक्स-फ्यूल वाहन पेट्रोल और 83 प्रतिशत तक इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलेगा। टोयोटा मोटर फ्लेक्स-फ्यूल इंजन द्वारा संचालित वाहन पेश करने वाली पहली ऑटो कंपनी नहीं है। गडकरी ने कहा कि टीवीएस, बजाज और हीरो मोटोकॉर्प जैसे दोपहिया निर्माता भी एथनॉल से चलने वाले वाहनों के साथ तैयार हैं।