{"_id":"63a5ba20051fd0444e35f075","slug":"nitin-gadkari-asks-banks-to-give-loans-at-lower-interest-rates-to-those-wanting-to-buy-clean-energy-vehicles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vehicle Loan: नितिन गडकरी ने बैकों से कहा- स्वच्छ ऊर्जा वाले वाहन खरीदने के इच्छुक लोगों को कम दरों पर दें लोन","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Vehicle Loan: नितिन गडकरी ने बैकों से कहा- स्वच्छ ऊर्जा वाले वाहन खरीदने के इच्छुक लोगों को कम दरों पर दें लोन
Fri, 23 Dec 2022 07:57 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 23 Dec 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी
- फोटो : PTI
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को बैंकों से फ्लेक्स फ्यूल, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन सहित स्वच्छ ऊर्जा से चलने वाले वाहन खरीदने वालों को कम ब्याज दरों पर कर्ज देने को कहा।
Nitin Gadkari
- फोटो : Twitter
उन्होंने कहा कि बैंकों को पिछले पांच वर्षों में विभिन्न मापदंडों पर उनके प्रदर्शन के आधार पर उद्योगों को रेट करना चाहिए और 24 घंटे के भीतर उच्च अंक हासिल करने वालों को लोन देना चाहिए, विश्वसनीयता और सद्भावना को जोड़ना 21वीं सदी में सबसे बड़ी पूंजी होगी।
Addressing the Golden Jubilee Celebration program of Kalyan Janata Sahakari Bank Ltd, Kalyan https://t.co/IO9cKUrCa9
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) December 23, 2022
Nitin Gadkari unveiled Electric Double-Decker Bus in Mumbai
- फोटो : Twitter (For Reference Only)
सार्वजनिक परिवहन के इलेक्ट्रिक वाहनों अपनाने पर यात्रियों को मिलने वाले फायदों के बारे में बात करते हुए, गडकरी ने कहा कि गैर-वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस के संचालन की लागत 39 रुपये प्रति किलोमीटर है, जबकि एसी इलेक्ट्रिक बस के लिए यह 41 रुपये प्रति किलोमीटर है।
उन्होंने जोर देकर कहा, "ठाणे, कल्याण जैसे शहरों में सभी बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदला जा सकता है, जिससे यात्रियों के लिए टिकट की कीमतों में 30 फीसदी तक की कमी लाने में मदद मिलेगी।"
उन्होंने जोर देकर कहा, "ठाणे, कल्याण जैसे शहरों में सभी बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदला जा सकता है, जिससे यात्रियों के लिए टिकट की कीमतों में 30 फीसदी तक की कमी लाने में मदद मिलेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल ठाकरे
- फोटो : सोशल मीडिया
गडकरी ने कहा कि 3.85 लाख करोड़ रुपये के कुल परिव्यय वाली 406 परियोजनाएं गलत निर्णयों के कारण रुकी हुई हैं। लेकिन मंत्री ने यह भी कहा कि गलत होने के डर से कोई निर्णय नहीं लेना भी ठीक नहीं है।
गडकरी ने कहा, "बाल ठाकरे ने एक बार मुझे ऐक्रेलिक में लिखा एक उद्धरण दिया था। इसमें कहा गया था कि मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो काम करवा सकते हैं। मुझे ईमानदार लोग पसंद हैं जो गलत निर्णय लेते हैं। मैं उन लोगों की सराहना करने के लिए भी तैयार हूं जो बेईमान हैं और गलत फैसले लेते हैं। जो लोग निर्णय नहीं लेना चाहते हैं, वे मुझे नापसंद है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
गडकरी ने दावा किया कि उनके मंत्रालय द्वारा जारी किए गए बॉन्ड सहकारी बैंकों में जमा राशि की तुलना में बेहतर रिटर्न दे रहे हैं और कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों और अन्य लोगों को इनमें निवेश करना चाहिए।