{"_id":"634d5020dd52c064f644e1c8","slug":"nissan-motor-india-to-launch-new-products-for-india-may-unveil-all-new-nissan-x-trail-suv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nissan X-Trail SUV: निसान भारत में मंगलवार को लॉन्च करेगी नया उत्पाद, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Nissan X-Trail SUV: निसान भारत में मंगलवार को लॉन्च करेगी नया उत्पाद, जानें डिटेल्स
Mon, 17 Oct 2022 06:22 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 17 Oct 2022 06:22 PM IST
विज्ञापन
Nissan X-Trail SUV
- फोटो : Nissan (For Reference Only)
Nissan X-Trail (निसान एक्स-ट्रेल) एसयूवी की चौथी पीढ़ी मॉडल को हाल ही में भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इस मॉडल को पहली बार 2021 शंघाई ऑटो शो में शोकेस किया गया था। कुछ चुनिंदा वैश्विक बाजारों में इसकी बिक्री पहले से ही जारी है। भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, निसान मोटर इंडिया 18 अक्तूबर 2022 को दिल्ली में एक कार्यक्रम में कोई बड़ा एलान करने वाली है। कंपनी ने एक मीडिया इन्वाइट में इसकी पुष्टि की है। इस लिहाज से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कंपनी भारतीय बाजार के लिए नई निसान एक्स ट्रेल को पेश कर सकती है।
Nissan X-Trail SUV
- फोटो : Nissan (For Reference Only)
इंजन और पावर
वैश्विक स्तर पर, X-Trail को पेट्रोल और हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। पहला ऑप्शन है 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और दूसरा ऑप्शन है सेकंड जेनरेशन ई-पावर सीरीज हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल। पारंपरिक हाइब्रिड पावरट्रेन से उलट, ई-पावर सिस्टम बैटरी चार्ज करने के लिए विशेष रूप से पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल करता है।

बैटरी
बैटरी पैक फ्रंट एक्सल से जुड़ी एक इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है। 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) और FWD (फ्रंट-व्हील ड्राइव) सिस्टम क्रमशः हाइब्रिड और नॉन-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उपलब्ध हैं। इसमें CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। यह एसयूवी तीन ड्राइविंग मोड्स- स्नो, मड और ग्रेवल के साथ आती है।

प्लेटफॉर्म
अमेरिकी बाजार में, Nissan Rouge (X-Trail) में रेनो-निसान-मित्सुबिशी एलायंस के सीएमएफ-सी क्रॉसओवर प्लेटफॉर्म के काफी अपडेटेड वर्जन का इस्तेमाल किया जाता है। इसी आर्किटेक्चर का इस्तेमाल Qashqai (कश्काई) में किया गया है। डिजाइन के मामले में, निसान एक्स-ट्रेल एसयूवी में एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप और सिग्नेचर एंगुलर ग्रिल मिलते हैं। फ्लेयर्ड रियर व्हील आर्च और स्लिम रैपराउंड टेललैंप्स इसके स्पोर्टी लुक को और बढ़ाते हैं।

कीमत और मुकाबला
अगर भारत में लॉन्च हुई तो Nissan X-Trail का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी700, एमजी हेक्टर और टाटा सफारी जैसी कारों से होगा। यह अगले साल शोरूम में पहुंच सकती है। एसयूवी की कीमत 22.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास होने का अनुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक कार निर्माता इसे 5 और 7-सीट कॉन्फिगरेशन ऑप्शन के साथ पेश कर सकता है।