फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nissan Gravite MPV: निसान ग्रेविटे एमपीवी भारत में लॉन्च, किफायती कीमत में मिले कई दमदार फीचर्स

Tue, 17 Feb 2026 09:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 09:11 PM IST
सार

निसान ने भारत में ग्रेविटे B-MPV लॉन्च की। रेनो ट्राइबर पर आधारित इस 7-सीटर एमपीवी में 1.0-लीटर इंजन, 150 सीटिंग कॉन्फिगरेशन और 6 स्टैंडर्ड एयरबैग सहित कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Nissan Gravite MPV Launched in India Check Price Features Specifications
Nissan Gravite MPV - फोटो : Nissan
जापानी ऑटोमेकर Nissan (निसान) ने भारत में अपनी नई 7-सीटर B-MPV Gravite (बी-एमपीवी ग्रेविटे) को लॉन्च कर दिया है। इसकी इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपये से ऊपर रखी गई है, जो शुरुआती 1,001 यूनिट्स के लिए सीमित होगी। कंपनी ने बताया कि बुकिंग मंगलवार रात से शुरू हो जाएगी।


यह लॉन्च निसान की प्रोडक्ट एक्सपेंशन रणनीति का हिस्सा है। जिसके तहत कंपनी इस साल एक कॉम्पैक्ट एसयूवी और अगले साल एक तीन-रो सात-सीटर एसयूवी भी पेश करेगी। ग्रेविटे कुल आठ वेरिएंट्स में आएगी, जबकि डुअल-सिलेंडर सीएनजी वेरिएंट को बाद में लॉन्च किया जाएगा। 
Nissan Gravite MPV Launched in India Check Price Features Specifications
Nissan Gravite MPV - फोटो : Nissan
Renault Triber से Gravite का क्या रिश्ता है?
Nissan Gravite और Renault (रेनो) की Renault Triber (रेनो ट्राइबर) के बीच कई समानताएं देखने को मिलती हैं। इसकी वजह दोनों कंपनियों का गठजोड़ है, जिसके तहत जॉइंट मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी शेयरिंग और आरएंडडी पर काम होता है।
Nissan Gravite MPV Launched in India Check Price Features Specifications
Nissan Gravite MPV - फोटो : Nissan
Nissan Gravite में कौन-सा इंजन मिलता है?
ग्रेविटे में 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो करीब 72 hp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 5-स्पीड AMT (EZ Shift) के साथ पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nissan Gravite MPV Launched in India Check Price Features Specifications
Nissan Gravite MPV - फोटो : Nissan
Gravite का एक्सटीरियर कैसा है?
डिजाइन के मामले में Gravite का साइड प्रोफाइल ट्राइबर से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन निसान ने इसमें कुछ अलग एलिमेंट्स जोड़े हैं।
फ्रंट में LED DRLs दिए गए हैं, जिन्हें जोड़ती हुई क्रोम स्ट्रिप, बोनट पर उभरी हुई क्रीज और ‘GRAVITE’ क्रोम लेटरिंग इसे ज्यादा आक्रामक लुक देती है। हनीकॉम्ब ग्रिल और बंपर पर C-शेप क्रोम इंसर्ट्स इसे हल्का SUV-स्टांस देते हैं।

पीछे की ओर LED टेललैंप्स, उनके बीच क्रोम स्ट्रिप और बीच में निसान लोगो मिलता है। रियर बंपर पर भी C-शेप डिजाइन एलिमेंट्स जारी रहते हैं। साइड में व्हील आर्च के ऊपर ब्लैक क्लैडिंग, दरवाजों के निचले हिस्से पर ब्लैक इंसर्ट्स और Gravite ब्रांडिंग दी गई है।
विज्ञापन
Nissan Gravite MPV Launched in India Check Price Features Specifications
Nissan Gravite MPV - फोटो : Nissan
Nissan Gravite किन रंगों में उपलब्ध है?
Gravite को कुल पांच रंगों में पेश किया गया है। जिसमें फॉरेस्ट ग्रीन, ओनिक्स ब्लैक, मेटैलिक ग्रे, ब्लेड सिल्वर और स्टॉर्म व्हाइट जैसे रंग शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed