फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई Royal Enfield Meteor 350 Fireball की तस्वीरें आईं सामने, जानिए कीमत और फीचर्स

Sun, 26 Apr 2020 06:40 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 26 Apr 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
New Royal Enfield Meteor 350 Fireball Photos Revealed Know Price and Features
Royal Enfield Meteor 350 Fireball - फोटो : Social Media
Royal Enfield Meteor 350 Fireball बाइक की तस्वीरें सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक यह बाइक जल्दी ही लॉन्च होने जा रही है। बाइक की कीमत  1,68,550 रुपये रहने की उम्मीद है। सामने आई तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। इस बाइक को लुक की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।   
New Royal Enfield Meteor 350 Fireball Photos Revealed Know Price and Features
Royal Enfield Meteor 350 Fireball - फोटो : Social Media
रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 फायरबॉल मोटरसाइकल J-प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें 346-499cc की क्षमता वाला नया इंजन मिल सकता है।  ब्रेकिंग की बात करें, तो इस नई मोटरसाइकल के दोनों तरफ डिस्क ब्रेक होंगे। वहीं बाइक के फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर में ट्विन शॉक अब्जॉर्बर्स मिलेंगे।
New Royal Enfield Meteor 350 Fireball Photos Revealed Know Price and Features
Royal Enfield Meteor 350 Fireball - फोटो : Social Media
Royal Enfield Meteor 350 कंपनी का न्यू जनरेशन मॉडल है। रॉयल एनफील्ड की यह नई बाइक मौजूदा थंडरबर्ड 350X मॉडल की तरह ब्राइट कलर में आएगी। वहीं दोनों बाइक्स के सीट प्रोफाइल में कोई खास अंतर नहीं है। Meteor 350 में भी थंडरबर्ड की तरह स्प्लिट सीटें मिलेंगी। बाइक के साथ ऑप्शनल अक्सेसरी के रूप में 1,750 रुपये कीमत की टिंटेड फ्लाईस्क्रीन भी मिलने की उम्मीद है। अलॉय वील्ज में पिनस्ट्रिप्स दी गई हैं, जो फ्यूल टैंक के कलर की हैं। इस बाइक में सर्क्युलर हेडलैम्प दिया गया है, जिसके किनारे पर एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट रिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
New Royal Enfield Meteor 350 Fireball Photos Revealed Know Price and Features
Royal Enfield Meteor 350 Fireball - फोटो : Social Media
जानकारी के मुताबिक इस बाइक को लॉकडाउन के बाद लॉन्च किया जा सकता है। रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 में नया सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा। इसमें एक छोटी डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। इंस्ट्रूमेंट कंसोल के दाहिनी तरफ छोटी सर्कुलर यूनिट भी है। कंपनी बाइक में यूएसबी चार्जर भी दे सकती है।
विज्ञापन
New Royal Enfield Meteor 350 Fireball Photos Revealed Know Price and Features
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : फोटो सोर्स @ Mad Biker यूट्यूब
बाइक में स्प्लिट सीट, अलॉय व्हील और बड़ा फ्यूल टैंक  मिलेगा। वहीं दोनों ही बाइक्स में एक जैसे साइड पैनल्स और फेंडर्स भी एक से मिलेंगे। एक चीज जो नहीं मिलेगी है वह है थंडरबर्ड में मिलेने वाले प्रोजेक्टर हेडलैंप्स। नई बाइक में नॉर्मल बल्ब टाइप सेटअप मिलेगा। लॉकडाउन के कारण बाइक की लॉन्चिंग में अभी थोड़ा और समय लग सकता है। हालांकि बाइक पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। ऐसा लीक हुई तस्वीरों में भी दिख रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed