फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये 4 बाइक्स जो इस साल होने वाली हैं लॉन्च, टूरिंग के लिए हैं खास, जानिए कीमत और फीचर्स

Sun, 26 Apr 2020 04:04 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 26 Apr 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
These Four touring bikes which are to be launched this year know the price and features
सांकेतिक तस्वीर
वायरस संकट ने दुनियाभर में ठहराव सा ला दिया है। संक्रमण और उसके चलते जारी लॉकडाउन ने व्यवसाय को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। निर्माताओं ने उत्पादन बंद कर दिया है। वहीं लॉकडाउन ने निर्माताओं को अपने प्रोडक्ट को डिजिटल रूप से लॉन्च करने के लिए मजबूर किया है। ऑटो सेक्टर का भी यही हाल है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों में स्थिति बेहतर होगी और कई वाहनों को लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस साल कुछ ऐसी बाइक्स भी लॉन्च होने जा रही हैं जो स्पेशली टूरिंग के लिए हैं। आइए जानते हैं इन टूरिंग बाइक्स के बारे में जिनका आप भी आनंद ले सकते हैं।    

 
These Four touring bikes which are to be launched this year know the price and features
Honda CB500X - फोटो : Social Media
Honda CB500X

होंडा भारत में 500 सीसी की Honda CB500X बाइक लॉन्च करने जा रहा है। बाइक में 471 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन है, जो कि 47पीएस की पावर और 43एनएम का टार्क जेनरेट करता है। इसमें 19 इंच के फ्रंट टायर और 17 इंच के रियर टायर दिए गए हैं। बाइक का वजन 197 किलोग्राम हैं। जबकि इसका फ्यूल टैंक 17.7 लीटर का है। ब्रेकिंग की बात करें को इसमें 310 एमएम डिस्क अपफ्रंट और डुअल-चैनल ABS के साथ पीछे की तरफ 240 एमएम के रियर डिस्क दिए गए हैं। बाइक को 2020 के आखिरी या 2021 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 6 से 7 लाख रुपये के बीच हो सकती है। 
These Four touring bikes which are to be launched this year know the price and features
Honda CB500X - फोटो : Social Media
BMW F900XR

BMW मोटोरेड BMW F900XR को लॉन्च करने जा रही है। यह बाइक 895 सीसी के साथ डबल इंजन में उपलब्ध होगी। इसका एक 6-स्पीड ट्रांसमिशन इंजन है जो कि 105 पीएस और 92 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। इसका इंजन BMW850 जीएस की मोटर पावर पर आधारित है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, राइड विथ राइडिंग मोड्स, क्रूज़ कंट्रोल, कीलेस राइड और एडाप्टिव कॉर्नरिंग लाइट्स दी गई हैं। बाइक को जून या जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। वहीं मई 2020 से इसकी बुकिंग शुरू होने जा रही है। बाइक की कीमत 16 से 18 लाख रुपये के बीच में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
These Four touring bikes which are to be launched this year know the price and features
KTM 250 Adventure - फोटो : Social Media
KTM 250 Adventure

KTM 250 Adventure केटीएम 390 एडवेंचर जैसे स्टाइल और डिजाइन की तरह हो सकती है। यह 248.7सीसी के लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित है। इसे 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और यह 30पीएस की पॉवर और 24एनएम का टार्क बनाता है। केटीएम 250 एडवेंचर में 5.5 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, जो कि केटीएम 390 एडवेंचर और 390 ड्यूक में भी है। KTM 250 Adventure ऑस्ट्रियाई मोटरसाइकिल निर्माता के पोर्टफोलियो में एंट्री-लेवल ऑफ-रोडिंग बाइक है। इसे EICMA 2019 में प्रदर्शित किया गया था। बाइक को इसी साल 2020 में लॉन्च किया जाएगा। बाइक की कीमत 2.5 लाख रुपये होगी। 
विज्ञापन
These Four touring bikes which are to be launched this year know the price and features
BMW S 1000 XR - फोटो : Social Media
BMW S 1000 XR

BMW S 1000 XR का इंजन 164पीएस की पावर और 114एनएन का टार्क पैदा करता है। इसमें व्हीली कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, नया 6.5-इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंटेशन जिसमें चार चेंजेबल थीम दिए गए हैं। इस बाइक को भी 2020 में लॉन्च किया जाएगा। वहीं बाजार में इसकी कीमत 10-20 लाख रुपए के बीच होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed