फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई Hyundai i20 की लॉन्चिंग को लेकर अब नहीं होगा कोई बदलाव, जानिए कीमत और क्या है खास

Fri, 15 May 2020 10:47 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 15 May 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
New Hyundai i20 to be launched in festive season know price and features
Hyundai i20
Hyundai i20 कार फेस्टिव सीजन में लॉन्च होने जा रही है। हालांकि यह कार अब तक लॉन्च  हो गई होती लेकिन बढ़ते वायरस के कराण इस कार की लॉन्चिंग डेट टालनी पड़ी थी। वहीं अब कंपनी का कहना है कि नई Hyundai i20 के लॉन्चिंग शेड्यूल में अब कोई बदलाव नहीं होगा। कंपनी ने इस गाड़ी को फेस्टिव सीजन में लॉन्च करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी ने यह भी कहा कि उस समय पर कारों की अच्छी डिमांड रहती है। बता दें कि नई ह्यूंदै में काफी बदलाव किये गये हैं। नई i-20 ग्लोबल मार्केट के मुकाबले थोड़ी अलग होगी।
New Hyundai i20 to be launched in festive season know price and features
Hyundai i20 - फोटो : Hyundai
वेन्यू के जैसे कनेक्टेड कार फीचर्स

जानकारी के मुताबिक भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली इस कार की लंबाई 4 मीटर से कम होगी। जबकि इंटरनेशनल बाजार में इसकी लंबाई 4040 एमएम है। वहीं भारत में आने वाले मॉडल का वीलबेस भी लंबा होगा, जिससे कैबिन के अंदर अधिक जगह बनाने में मदद मिलेगी। वहीं इसकी चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। आनेवाली i20 में वेन्यू के जैसे कनेक्टेड कार फीचर्स मिलने की उम्मीद है। 
New Hyundai i20 to be launched in festive season know price and features
Hyundai i20
तीन इंजन विकल्प

नई ह्यूंदै i20 तीन इंजन विकल्पों के साथ आएगी। इनमें 81.8 बीएचपी पावर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल, 100 बीएचपी पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन और 100 बीएचपी पावर वाला 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल हैं। तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। 1.2-लीटर पेट्रोल के साथ AMT और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Hyundai i20 to be launched in festive season know price and features
Hyundai i20 Active India - फोटो : Social Media
फीचर्स

नई Hyundai i20 में एपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो के साथ 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा ह्यूंदै की कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी ब्लूलिंक, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, ऐम्बिएंट लाइटिंग, की-लेस एंट्री ऐंड गो और Bose प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। नई कार में एलईडी डीआरएल, एलईडी टेललैम्प, रेन सेंसिंग वाइपर्स, 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और रूफ-इंटीग्रेटेड स्पॉइलर भी मिलेंगे। सुरक्षा के लिहाज से नई i20 में बिल्कुल नए फीचर्स मिलेंगे। कार में 6-एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स और रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं। 2020 Hyundai i20 का भारतीय बाजार में मारुति बलेनो, टाटा अल्ट्रॉज और होंडा जैज जैसी कारों से मुकाबला होगा। 
विज्ञापन
New Hyundai i20 to be launched in festive season know price and features
2020 hyundai new i20 - फोटो : Amar Ujala
कीमत

नई Hyundai i20 में नया लुक, प्रीमियम इंटीरियर और नया पावरट्रेन मिलेगा। इसकी वजह से नई कार की कीमत में मौजूदा मॉडल की तुलना में इजाफा होने की उम्मीद है। अभी i20 की कीमत 5.60 लाख से शुरू होती है जो 9.41 लाख रुपये तक जाती है। नई Hyundai i20 की कीमत 6 लाख रुपये से 12 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed