फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MS Dhoni Car: एमएस धोनी ने खरीदी पुरानी विंटेज Land Rover 3 एसयूवी, ऑनलाइन जीती नीलामी

Tue, 18 Jan 2022 08:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 18 Jan 2022 08:07 PM IST
सार

एक नीलामी में भाग लेने के बाद, एमएस धोनी ने हाल ही में अपने गैरेज में एक विंटेज Land Rover 3 (लैंड रोवर 3) को शामिल किया है। 

विज्ञापन
MS Dhoni wins online auction buys vintage Land Rover 3 SUV ms dhoni car collection mahendra singh dhoni car and bike collection
MS Dhoni buys Land Rover 3 - फोटो : For Reference Only
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विश्व कप विजेता कप्तान MS Dhoni (एमएस धोनी) मैदान में अपनी धुंआधार मौजूदगी और ऑन-फील्ड उपलब्धियों के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही धोनी अपनी शानदार कार और बाइक कलेक्शन के लिए भी मशहूर हैं। पिछले महीने बिग बॉय टॉयज द्वारा आयोजित एक नीलामी में भाग लेने के बाद, एमएस धोनी ने हाल ही में अपने गैरेज में एक विंटेज Land Rover 3 (लैंड रोवर 3) एसयूवी को शामिल किया है। 
MS Dhoni wins online auction buys vintage Land Rover 3 SUV ms dhoni car collection mahendra singh dhoni car and bike collection
Vintage Land Rover 3 SUV - फोटो : Big Boy Toyz
धोनी को पसंद आई ये विंटेज एसयूवी
गुरुग्राम में बिग बॉय टॉयज के शोरूम में ऑनलाइन नीलामी में कई विंटेज मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध थे। महेंद्र सिंह धोनी ने Land Rover 3 को पसंद किया और आखिरकार इसके लिए बोली जीत ली। बीबीटी के मुताबिक, 50 प्रतिशत से ज्यादा स्टॉक ऑनलाइन नीलामी के जरिए बेचा गया था। 
MS Dhoni wins online auction buys vintage Land Rover 3 SUV ms dhoni car collection mahendra singh dhoni car and bike collection
Vintage Land Rover 3 SUV - फोटो : Big Boy Toyz
धोनी ने जीती बोली
Beetle (बीटल) की नीलामी 1 रुपये से शुरू हुई और 25 लाख रुपये तक गई। इस नीलामी में ग्राहकों के एक नए समूह की भागीदारी देखी गई, जो यह नहीं जानते थे कि विंटेज कारों को कहां से खरीदना है और इनमें से ज्यादा पहली बार विंटेज कार खरीदार थे। नीलामी में कुछ हस्तियों ने भी भाग लिया। एमएस धोनी ने नीलामी में भाग लिया और अपने लिए एक लैंड रोवर 3 खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni wins online auction buys vintage Land Rover 3 SUV ms dhoni car collection mahendra singh dhoni car and bike collection
Vintage Land Rover 3 SUV - फोटो : Big Boy Toyz
धोनी के कार-बाइक कलेक्शन
धोनी के अपने निजी कलेक्शन में कुछ सबसे प्रभावशाली कारें और बाइक हैं। उनके गैराज में जहां Mercedes-Benz GLE (मर्सिडीज-बेंज जीएलई), Audi Q7 (ऑडी क्यू7) और Jeep Grand Cherokee Trackhawk (जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक) जैसी कुछ जबरदस्त 4-व्हीलर्स हैं। वहीं Confederate Hellcat X32 (कॉन्फेडरेट हेलकैट एक्स 32), Yamaha RD350 (यामाहा आरडी 350), Harley-Davidson Fatboy (हार्ले-डेविडसन फैटबॉय), BSA Goldstar (बीएसए गोल्डस्टार), Kawasaki Ninja ZX14R (कावासाकी निंजा ZX14R) और Kawasaki Ninja H2 (कावासाकी निंजा H2) जैसी धांसू बाइक्स की भी एक लंबी लिस्ट है। लैंड रोवर 3 को इसकी समृद्ध विरासत को देखते हुए एक खास स्थान की उम्मीद है। 
विज्ञापन
MS Dhoni wins online auction buys vintage Land Rover 3 SUV ms dhoni car collection mahendra singh dhoni car and bike collection
Vintage Land Rover 3 SUV - फोटो : Big Boy Toyz
कितनी पुरानी है कार
1970 के दशक के दौरान बनी और 1980 के दशक के मध्य तक बनाई गई यह कार में शुरुआत में 2.25-लीटर इंजन दिया गया था। इसे 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन बॉक्स के साथ पेश किया गया था। हालांकि, धोनी के गैरेज में शामिल होने जा रहे इस मॉडल के सटीक स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी सामने नहीं आ सकी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed