{"_id":"645b6ef5f6b90fbe1b0daba8","slug":"mg-motor-plans-to-launch-five-new-electric-cars-in-india-in-next-five-years-2023-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MG Motor: कॉमेट ईवी के बाद एमजी मोटर लॉन्च करेगी कई इलेक्ट्रिक कारें, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
MG Motor: कॉमेट ईवी के बाद एमजी मोटर लॉन्च करेगी कई इलेक्ट्रिक कारें, जानें डिटेल्स
Wed, 10 May 2023 03:46 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 10 May 2023 03:46 PM IST
विज्ञापन
MG Comet EV
- फोटो : अमर उजाला
MG Motor (एमजी मोटर) अगले पांच वर्षों में भारत में लगभग पांच नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है। भारत के लिए अपनी पंचवर्षीय योजना के रोडमैप का एलान करते हुए एमजी मोटर ने कहा कि आने वाले ज्यादातर नए मॉडल इलेक्ट्रिक कार होंगे। एमजी मोटर ने कॉमेट ईवी को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया था। यह 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। कार निर्माता का लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में भारत में अपनी कुल बिक्री में 60 प्रतिशत से ज्यादा योगदान देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढ़ाना है।
MG Comet EV
- फोटो : अमर उजाला
इस लक्ष्य हासिल को करने के लिए एमजी मोटर ने 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश की योजना का एलान किया है। इससे कार निर्माता को गुजरात में अपनी हलोल प्लांट का विस्तार करने में मदद मिलेगी, जिसे ईवी बैटरी मैन्युफेक्चरिंग यूनिट भी मिलेगी। एमजी मोटर जॉइन्ट वेंचर के जरिए हाइड्रोजन फ्यूल-सेल टेक्नोलॉजी पर भी काम करेगी।
MG4
- फोटो : अमर उजाला
कार निर्माता अपनी वर्कफॉर्स को भी बढ़ाकर 20,000 कर देगा और हलोल प्लांट की क्षमता को वर्तमान में 1.20 लाख यूनिट्स से बढ़ाकर अगले पांच वर्षों में तीन लाख यूनिट्स तक करने का लक्ष्य है। एमजी मोटर इंडिया के सीईओ राजीव चाबा ने कहा, "चूंकि हम अपने सतत विकास के अगले चरण का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं, इसलिए हमने 2028 के लिए एक स्पष्ट रोडमैप और विजन की रूपरेखा तैयार की है। सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल, हमारे वादे को लगातार बढ़ाते हुए और बाजार की उभरती जरूरतों को पूरी लगन से पूरा करते हुए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
MG EUNIQ 7 MPV
- फोटो : MG Motor India
एमजी मोटर ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह अगले कुछ वर्षों में भारत में कौन से मॉडल लॉन्च करेगी। हालांकि, कार निर्माता ने इस साल की शुरुआत में जनवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो के दौरान कई इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश किया था। कार निर्माता ने इवेंट में दो जीरो-उत्सर्जन ईवी पेश किया था - पहली MG4 EV (एमजी4 ईवी) जो कि एक एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ एक प्योर इलेक्ट्रिक हैचबैक है और दूसरी MG eHS (एमजी ईएचएस) - जो कि एक प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी है। MG4 इलेक्ट्रिक हैचबैक इस समय 20 से ज्यादा यूरोपीय देशों में बेची जाती है।
विज्ञापन
MG 4 Electric Car
- फोटो : For Reference Only
एमजी मोटर ने यह भी घोषणा की है कि वह एमजी नर्चर प्रोग्राम जैसी अपनी पहल के जरिए युवा प्रतिभाओं को तराशने में निवेश करेगी। कार निर्माता ने इस कार्यक्रम के जरिए 50 संस्थानों के साथ सहयोग करने की योजना बनाई है ताकि एक लाख छात्रों को इलेक्ट्रिक वाहनों, कनेक्टेड व्हीकल्स और एडीएएस सिस्टम के बारे में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर ट्रेनिंग दी जा सके।