गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग अपनी बाइक और स्कूटर में पेट्रोल भरवाते समय पूरा टैंक फुल नहीं करवाते। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि आखिर गर्मी के मौसम में पेट्रोल टैंक को पूरा भरवाना सही होगा या फिर इससे किसी तरह का नुकसान भी हो सकता है।
पेट्रोल टैंक फुल करवाना सही या नहीं
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
गर्मी के मौसम में लोग पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक या स्कूटर में अक्सर टैंक फुल करवाने से बचते हैं। कुछ लोग भी ऐसा करने से बचने की सलाह दूसरों को देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी सुरक्षा चाहते हैं तो जरूर इस बात को लेकर कोई फैसला नहीं कर पाते कि गर्मियों में बाइक या स्कूटर की टंकी में पेट्रोल फुल करवाना चाहिए या नहीं।
यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
इंडियन ऑयल ने दी जानकारी
3 of 5
Indian oil
- फोटो : पीटीआई
देश की प्रमुख तेल सप्लाई करने वाली कंपनियों में से एक इंडियन ऑयल के सोशल मीडिया हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी गई है। कंपनी की ओर से एक फोटो को ट्विट किया गया है। जिसमें यह जानकारी दी गई है कि अगर आप अपनी बाइक या स्कूटर में गर्मियों में टैंक फुल करवाते हैं तो क्या इससे नुकसान हो सकता है या नहीं।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
कही यह बात
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन ऑयल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई जानकारी के मुताबिक वाहन बनाने वाली कंपनियां हर तरह के मौसम में चलाने के लिए वाहन को डिजाइन करती हैं। कंपनियां ज्यादा तापमान के साथ ही कम तापमान में भी अपने वाहन को चलाने और चेक करने के बाद ही बाजार में उत्पाद को पेश करती हैं। ऐसे में उनके लिए सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा होता है। ऐसे में निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगर टैंक में पेट्रोल भरवाया जाए तो फिर किसी तरह की अनहोनी होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
5 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट टूटू धवन भी कहते हैं कि किसी भी वाहन को बाजार में उतारने से पहले कंपनियां कई तरह से टैंक पर प्रैशर टेस्ट करती हैं। ऐसे में अगर उनमें गर्मियों के मौसम में भी टैंक फुल करवाया जाता है तो किसी तरह से कोई खतरा नहीं होता। कुछ लोग टैंक में पेट्रोल कवर तक भरवाते हैं ऐसे में भी किसी तरह की परेशानी नहीं होती।
यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक