फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mercedes-Maybach SL 680: मर्सिडीज-मेबैक SL 680 भारत में लॉन्च, जानें करोड़ों की इस कार की खासियतें

Tue, 18 Mar 2025 01:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 18 Mar 2025 01:27 PM IST
सार

Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने भारत में अपनी नई Mercedes-Maybach SL 680 Monogram Series (मर्सिडीज-मेबैक SL 680 मोनोग्राम सीरीज) को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Mercedes-Maybach SL 680 Monogram Series Luxury Roadster Launched in India Know Price Features Specifications
(L) Santosh Iyer, CEO & MD, Mercedes-Benz India launching Mercedes-Maybach SL 680 Monogram Series - फोटो : Mercedes-Benz
Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने भारत में अपनी नई Mercedes-Maybach SL 680 Monogram Series (मर्सिडीज-मेबैक SL 680 मोनोग्राम सीरीज) को लॉन्च कर दिया है। इस लग्जरी रोडस्टर की एक्स-शोरूम कीमत करीब 4 करोड़ रुपये से ज्यादा रखी गई है। यह कार Maybach (मेबैक) के सिग्नेचर डिजाइन एलिमेंट्स को क्लासिक SL सिल्हूट के साथ जोड़ती है, जिससे इसे एक बेहद खास लुक और फील मिलती है। 


यह भी पढ़ें - Traffic Fines: भारत में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी बहुत महंगी, एक मार्च से भारी जुर्माने और कड़े नियम लागू, जानें पूरी डिटेल्स
Mercedes-Maybach SL 680 Monogram Series Luxury Roadster Launched in India Know Price Features Specifications
Mercedes-Maybach SL 680 Monogram Series - फोटो : Mercedes-Benz
Mercedes-Maybach SL 680: Exterior
एसएल 680 मोनोग्राम सीरीज दो शानदार डिजाइन ऑप्शन में आती है - रेड एम्बिएंस, जिसमें MANUFAKTUR गार्नेट रेड मेटैलिक कलर दिया गया है, और व्हाइट एम्बिएंस, जिसमें MANUFAKTUR ओपलाइट व्हाइट मैग्नो शेड मिलता है।

यह कार 4697 मिमी लंबी और 1915 मिमी चौड़ी है। इस लग्जरी टू-सीटर कार के एक्सटीरियर में मेबैक पैटर्न वाला बोनट, इल्युमिनेटेड मेबैक सिग्नेचर ग्रिल, नया फ्रंट बंपर, हाई-ग्लॉस क्रोम विंडशील्ड फ्रेम, और हेडलाइट्स में रोज गोल्ड एक्सेंट्स दिए गए हैं, जो इसे एक प्रीमियम टच देते हैं।

यह भी पढ़ें - Vehicle Scrappage Policy: दिल्ली में एक अप्रैल से लागू हो रही नई वाहन स्क्रैपेज नीति, दिल्लीवासियों पर होगा इसका क्या असर? जानें मानदंड और जरूरी दस्तावेज
Mercedes-Maybach SL 680 Monogram Series Luxury Roadster Launched in India Know Price Features Specifications
Mercedes-Maybach SL 680 Monogram Series - फोटो : Mercedes-Benz
कार का अकॉस्टिक सॉफ्ट टॉप हल्के ब्लैक कलर में आता है, जिस पर एंथ्रेसाइट मेबैक पैटर्न दिया गया है, जो बोनट के डिजाइन से मेल खाता है। इसके अलावा, कार में 21-इंच की क्रोम फिनिश्ड फोर्ज्ड व्हील्स दी गई हैं, जो 5-स्पोक और मल्टी-स्पोक डिजाइन में उपलब्ध हैं। कार के निचले हिस्से में भी क्रोम एक्सेंट्स देखने को मिलते हैं, जिनमें फ्रंट बंपर, साइड अंडरबॉडी क्लैडिंग और रियर एप्रन शामिल हैं। पीछे की तरफ मेबैक सिग्नेचर टेललैंप्स और टेलपाइप ट्रिम्स इस कार की एलिगेंस को और बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें - National Highways: अगर पांच साल तक हाईवे निर्माण में नहीं हुआ इस्तेमाल, तो सरकार लौटाएगी जमीन! जानें डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - Jeep Compass Sandstorm Edition: जीप कंपास सैंडस्टॉर्म एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियत
विज्ञापन
विज्ञापन
Mercedes-Maybach SL 680 Monogram Series Luxury Roadster Launched in India Know Price Features Specifications
Mercedes-Maybach SL 680 Monogram Series - फोटो : Mercedes-Benz
Mercedes-Maybach SL 680: लग्जरी से भरपूर इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें, तो इसमें MANUFAKTUR एक्सक्लूसिव नैपा लेदर अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो क्रिस्टल व्हाइट कलर में आती है और इसमें Maybach का स्पेशल फ्लोरल डिजाइन शामिल है। इसके अलावा, कार के अंदर गैल्वेनाइज्ड सीट बैकरेस्ट, सिल्वर क्रोम ट्रिम, 12.3-इंच की डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 11.9-इंच का सेंट्रल डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें मैबेक स्पेसिफिक स्टार्ट-अप एनीमेशन देखने को मिलते हैं।

इसके अलावा, लकड़ी और लेदर में रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, स्टेनलेस-स्टील पैडल्स और डोर सिल ट्रिम्स इस कार को अंदर से भी बेहद खास बनाते हैं।

यह भी पढ़ें - HorsePower: क्या आप जानते हैं गाड़ी में हॉर्स पावर का मतलब क्या होता है, जानें इसका परफॉर्मेंस से क्या है संबंध 
 
विज्ञापन
Mercedes-Maybach SL 680 Monogram Series Luxury Roadster Launched in India Know Price Features Specifications
Mercedes-Maybach SL 680 Monogram Series - फोटो : Mercedes-Benz
Mercedes-Maybach SL 680: दमदार परफॉर्मेंस
इस कार में 4.0-लीटर V8 बिटर्बो इंजन दिया गया है। यह इंजन 577 बीएचपी का पावर और 800 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 4.1 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 260 किमी प्रति घंटा है।

SL 680 में 4MATIC+ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जो पूरी तरह से वेरिएबल है और साथ ही इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। जिससे ड्राइविंग का अनुभव और भी स्मूद और दमदार हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Engines: इंजन कितने तरह के होते हैं? इनलाइन, वी, डब्ल्यू, बॉक्सर और रोटरी – क्या है इनका मतलब? 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed