Mercedes AMG C 63 S E Performance (मर्सिडीज AMG C 63 S E परफॉरमेंस) को मंगलवार को भारतीय बाजार में 1.95 करोड़ रुपये, एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। खास बात यह है कि हर C63 को वाहन मालिक की पसंद के मुताबिक तैयार किया जा सकता है, जिसकी वजह से एक यूनिक वाहन हासिल होता है। इस एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्सकार की बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी के कहा है कि ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद के मुताबिक कार को कस्टमाइज करवा सकते हैं। जिसके बाद इसकी डिलीवरी 2025 की दूसरी तिमाही में शुरू होगी।
2 of 10
Mercedes AMG C 63 S E Performance
- फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
यह मॉडल भारत में लग्जरी कार निर्माता की ओर से इस साल का 14वां और आखिरी लॉन्च है। मर्सिडीज का दावा है कि AMG C 63 S E परफॉरमेंस में दुनिया का सबसे पावरफुल चार-सिलेंडर इंजन लगा है। जिसकी प्रेरणा मर्सिडीज की F1 कार से ली गई है।
3 of 10
Mercedes AMG C 63 S E Performance
- फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
इंजन पावर और स्पीड
नए मॉडल का सबसे खास आकर्षण इंजन है। मर्सिडीज-एएमजी ने वी8 को हटाकर एक पावरफुल 2-लीटर, इनलाइन, चार-सिलेंडर इंजन लगाया है। जिसमें इलेक्ट्रिक टर्बोचार्जर है और एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप से पावर मिलता है। यह सेडान कार 4MATIC+ ऑल-व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसमें कुल 671 bhp का पावर और 1019 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। निर्माता का दावा है कि यह परफॉरमेंस सेडान 3.4 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
4 of 10
Mercedes AMG C 63 S E Performance
- फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
इस इंजन को मर्सिडीज-एएमजी की अफाल्टरबाक स्थित फैसिलिटी में विकसित किया गया है। इसमें AMG M139l यूनिट है जिसे ‘वन मैन, वन इंजन’ सिद्धांत के तहत हाथ से बनाया गया है। इसमें सभी आरपीएम रेंज में तेज थ्रॉटल रिस्पॉन्स के लिए 400-वोल्ट इलेक्ट्रिकल सिस्टम से चलने वाला इलेक्ट्रिक एग्जॉस्ट गैस टर्बोचार्जर भी शामिल है।
5 of 10
Mercedes AMG C 63 S E Performance
- फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
बैटरी और मोटर तकनीक
इलेक्ट्रिक मोटर रियर एक्सल पर लगी है और इसमें दो-स्पीड गियरबॉक्स है। लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल वाला यह मोटर 198 बीएचपी जेनरेट करता है। जो एक कॉम्पैक्ट और एफिशिएंट इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट (EDU) बनाती है।
बैटरी 400-वोल्ट AMG हाई-परफॉरमेंस यूनिट है जो 6.1 kWh एनर्जी देती है। यह बैटरी लगातार 93 बीएचपी और 10 सेकंड तक 198 पीक बीएचपी बनाने के लिए पर्याप्त एनर्जी देने में सक्षम है। एक स्पेशल कूलेंट सिस्टम बैटरी के तापमान को बनाए रखती है, दक्षता बढ़ाती है और ऑप्टिमम एनर्जी रीजेरनेशन की अनुमति देती है।