फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti WagonR Electric: जल्द लॉन्च होगी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार! मिलेगी 200 किमी से ज्यादा की रेंज, जानें कीमत

Mon, 13 Dec 2021 04:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 04:00 PM IST
सार

जापानी कार निर्माता Suzuki Motor Corp (सुजुकी मोटर कॉर्प) भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एंट्री करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार WagonR (वैगनआर) का इलेक्ट्रिक वर्जन ला सकती है। 

विज्ञापन
Maruti Suzuki WagonR Electric Car Launch Soon Know Price Features in Hindi expected price and features battery driving range of maruti suzuki wagon r ev electric vehicles in india
मारुति वैगन-आर इलेक्ट्रिक कार - फोटो : For Reference Only
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग लगातार बढ़ रही है। केंद्र और राज्य सरकारें ईवी को बढ़ावा देने के लिए कई नीतियां बना रही हैं और कई तरह की सब्सिडी भी दे रही हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। विभिन्न वाहन निर्माता भारतीय बाजार में अपने नए-नए इलेक्ट्रिक वाहन उतार रहे हैं। ऐसे में जापानी कार निर्माता Suzuki Motor Corp (सुजुकी मोटर कॉर्प) भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एंट्री करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार WagonR (वैगनआर) का इलेक्ट्रिक वर्जन ला सकती है। 
Maruti Suzuki WagonR Electric Car Launch Soon Know Price Features in Hindi expected price and features battery driving range of maruti suzuki wagon r ev electric vehicles in india
मारुति वैगन-आर इलेक्ट्रिक कार - फोटो : For Reference Only
रिपोर्ट में दावा
मारुति सुजुकी ने साल 2018 में ईवी लाने को लेकर एलान किया था लेकिन अभी तक कंपनी ने कोई ईवी लॉन्च नहीं की है। रिपोर्ट के अनुसार सुजुकी साल 2025 तक भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, नया इलेक्ट्रिक वाहन पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा, और फिर सुजुकी के घरेलू बाजार जापान और यूरोप जैसे अन्य बाजारों में उतारा जाएगा।
Maruti Suzuki WagonR Electric Car Launch Soon Know Price Features in Hindi expected price and features battery driving range of maruti suzuki wagon r ev electric vehicles in india
मारुति वैगन-आर इलेक्ट्रिक कार - फोटो : For Reference Only
बैटरी और ड्राइविंग रेंज
स्टैंडर्ड चार्जर के जरिए इस हैचबैक कार की बैटरी को फुल चार्ज करने में 7 घंटे लगने की उम्मीद है। कंपनी इसके साथ फास्ट-चार्जर का विकल्प भी दे सकती है, जिससे कार की बैटरी को 0 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में एक घंटे से भी कम समय लगेगा। रिपोर्ट के मुताबिक वैगनआर ईवी एक बार फुल बैटरी चार्ज होने पर 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। इस ड्राइविंग रेंज के साथ यह देश में निजी और व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन सिटी इलेक्ट्रिक कार बन सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki WagonR Electric Car Launch Soon Know Price Features in Hindi expected price and features battery driving range of maruti suzuki wagon r ev electric vehicles in india
मारुति वैगन-आर इलेक्ट्रिक कार - फोटो : For Reference Only
इतनी होगी कीमत
सुजुकी भारत में अपने कारों के कारोबार को मारुति के साथ साझेदारी में चलाती है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी कथित तौर पर भारतीय ग्राहकों के लिए एक ऑल-इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि रिपोर्ट में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 लाख रुपये से 11 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है। लगभग 13,626 डॉलर (10,19,872 रुपये) की कीमत की इलेक्ट्रिक वाहन पर सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी भी शामिल होगी। 
विज्ञापन
Maruti Suzuki WagonR Electric Car Launch Soon Know Price Features in Hindi expected price and features battery driving range of maruti suzuki wagon r ev electric vehicles in india
मारुति वैगन-आर इलेक्ट्रिक कार - फोटो : For Reference Only
अगर रिपोर्ट पर विश्वास किया जाए, तो यह जापानी कार निर्माता को कॉम्पैक्ट कारों के सेगमेंट में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर तेजी से बढ़ने में मदद करेगी। मारुति सुजुकी इंडिया इस समय भारत में सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी है, और एशियाई बाजारों में जापानी कार निर्माता का प्रमुख गढ़ भी है। भारत में मारुति सुजुकी की बिक्री में ज्यादातर छोटी, कॉम्पैक्ट कारों जैसे ऑल्टो, वैगनआर, बलेनो और स्विफ्ट का बोलबाला है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed