{"_id":"61b6fa54dec6e4274c4c2b22","slug":"bmw-ix-electric-suv-launched-in-india-know-bmw-ix-safety-rating-price-features-range-and-all-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BMW iX Electric Car: बीएमडब्ल्यू की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी iX लॉन्च, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ मिलते हैं शानदार फीचर्स, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BMW iX Electric Car: बीएमडब्ल्यू की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी iX लॉन्च, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ मिलते हैं शानदार फीचर्स, जानें कीमत
Mon, 13 Dec 2021 01:38 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:38 PM IST
सार
BMW iX (बीएमडब्ल्यू आईएक्स) इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो गई है।
विज्ञापन
BMW iX Electric SUV
- फोटो : BMW
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BMW iX (बीएमडब्ल्यू आईएक्स) इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो गई है। बीएमडब्ल्यू ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी iX की भारतीय बाजार में कीमत 1,15,90,000 (1.16 करोड़) रुपये तय की है। BMW iX इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (सीबीयू) रूट के जरिए बिक्री की जाएगी। आकर्षक लुक और बेहद प्रीमियम फीचर्स से लैस इस इलेक्ट्रिक कार ने Euro NCAP (यूरो एनसीएपी) क्रैश टेस्ट में सभी टेस्ट श्रेणियों में सबसे ज्यादा 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। जो इसे सबसे सुरक्षित कार बनाता है।
BMW iX Electric SUV
- फोटो : BMW
दो वेरिएंट्स
BMW iX ऑल-न्यू एल्युमीनियम स्पेसफ्रेम पर आधारित है और BMW X5 (बीएमडब्ल्यू एक्स5) के साइज के लगभग बराबर है। कार में बीएमडब्ल्यू की पांचवीं पीढ़ी के ऑल-इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में BMW iX दो वेरिएंट्स- xDrive 40 और xDrive 50 में आती है।

ड्राइविंग रेंज
BMW iX xDrive 40 वैरिएंट में 71 kWh बैटरी पैक मिलता है। यह बैटरी पैक सिंगल चार्ज (WLTP साइकिल) पर अधिकतम 414 किमी की रेंज देता है। डुअल मोटर्स का आउटपुट 322 BHP और 630 Nm है। जबकि xDrive 50 वैरिएंट में 105.2 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो 611 किमी की अधिकतम रेंज देता है। यह वैरिएंट 516 BHP का पावर और 765 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और 4.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।

बैटरी और चार्जिंग
BMW iX में फास्ट चार्जिंग सिस्टम का ऑप्शन भी मिलता है, जो डीसी फास्ट चार्जिंग को 195kW तक सक्षम बनाता है। इससे xDrive 50 वैरिएंट की बैटरी को सिर्फ 35 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि, iX xDrive 40 को DC चार्जर का इस्तेमाल करके 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में सिर्फ 31 मिनट का समय लगता है।

कैसा है लुक और स्टाइल
डिजाइन की बात करें तो BMW iX का फ्रंट लुक अपनी आकर्षक स्टाइल से आसानी से ध्यान खींच लेता है। इसमें ब्लैक थीम के साथ बीएमडब्ल्यू की बड़ी किडनी ग्रिल है, जिसके किनारों पर ड्यूल-बीम दिखने वाले स्लीक एलईडी हेडलैम्प्स हैं। फ्रंट बंपर पर नीले रंग के एक्सेंट हैं जो एसयूवी की सभी इलेक्ट्रिक विशेषताओं की ओर इशारा करते हैं। बोनट भी एक आकर्षक और मैस्क्यूलिन लुक के साथ आता है।
एसयूवी के साइड प्रोफाइल की बात करें तो BMW iX में स्पोर्टी अलॉय व्हील, ब्लैक साइड बॉडी क्लैडिंग के साथ ब्लू एक्सेंट, ब्लैक ग्लास एरिया मिलता है। रियर प्रोफाइल में भी स्लीक एलईडी टेललाइट्स, एक स्पोर्टी रूफ स्पॉइलर और ब्लू एक्सेंट के साथ एक ब्लैक बंपर है। एसयूवी का स्लोपिंग रूफलाइन इसके स्टाइल को और भी बढ़ाती है।