Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की 5-सीटर हैचबैक कार WagonR (वैगनआर) अक्तूबर में कंपनी की ऑल्टो के बाद दूसरी सबसे अच्छी प्रदर्शन करने वाली कार थी। अब ईयर-एंड ऑफर के तहत मारुति सुजुकी वैगनआर सहित अपनी कई कारों पर छूट दे रही है।
2 of 5
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
ऑटोमोबाइल दिग्गज वैगनआर हैचबैक कार पर 20,000 रुपये की नकद छूट दे रही है। इसके अलावा, ग्राहकों को एक्सचेंज बोनस के रूप में 15,000 रुपये दिए जा रहे हैं, अगर वे एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं। और 6,000 रुपये कॉर्पोरेट छूट के रूप में ऑफर किया जा रहा है। ग्राहक इसके ZXi और ZXi+ मैनुअल वैरिएंट पर कुल 41,000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसलिए, एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाने वालों के लिए कुल छूट 40,000 रुपये हो जाती है, और अन्य ग्राहकों के लिए यह 25,000 रुपये है।
3 of 5
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
जबकि, अन्य दो मैनुअल वेरिएंट - LXi और VXi - पर कुल 31,000 रुपये की छूट मिल रही है। जबकि, वैगन आर के एएमटी वर्जन पर कुल 21,000 रुपये की छूट मिल रही है, और इसके सीएनजी वर्जन पर कुल 40,000 रुपये की छूट दी जा रही है।
4 of 5
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki WagonR दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन- 1-लीटर यूनिट और 1.2-लीटर यूनिट में आती है।। जहां 1-लीटर इंजन 67 PS का अधिकतम पावर और और 89Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं 1.2-लीटर इंजन 90 PS का अधिकतम पावर और 113 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़े हैं। इस कार का एक CNG मॉडल भी उपलब्ध है, जो 34 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है।
5 of 5
Maruti Suzuki WagonR
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी ने इस हैचबैक में 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, चार स्पीकर के साथ म्यूजिक सिस्टम, फोन कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो जैसे कई फीचर्स दिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन), एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), रियर पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।