फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki: मारुति ने सुजुकी से गुजरात प्लांट के अधिग्रहण के लिए तरजीही आधार पर शेयरों को दी मंजूरी

Tue, 08 Aug 2023 06:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 08 Aug 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki India Board approves shares on preferential basis to acquire Gujarat plant from Suzuki Motor
Maruti Suzuki Plant - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ने मंगलवार को कहा कि उसके बोर्ड ने Suzuki Motor Gujarat (सुजुकी मोटर गुजरात) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए Suzuki Motor Corporation (SMC), सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन (एसएमसी) को तरजीही आधार पर शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है। मारुति सुजुकी ने घोषणा की थी कि वह गुजरात में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के प्लांट के लिए उसके साथ समझौता खत्म कर रही है। 
Maruti Suzuki India Board approves shares on preferential basis to acquire Gujarat plant from Suzuki Motor
Maruti Suzuki Plant - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि इस तरह के अधिग्रहण के बाद, सुजुकी मोटर गुजरात (एसएमजी) कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी। इसमें कहा गया है, "बोर्ड ने एसएमजी शेयरों के भुगतान के लिए एसएमसी को एमएसआई इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी।" ऑटो प्रमुख ने कहा कि एसएमजी में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए एसएमसी को जारी की जाने वाली प्रस्तावित प्रतिभूतियों की कुल संख्या, लागू नियामक और वैधानिक ढांचे के अनुपालन में प्रासंगिक मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर, बाद की बोर्ड बैठक में तय की जाएगी।

एमएसआई बोर्ड ने 31 जुलाई, 2023 को हुई अपनी बैठक में एसएमजी के साथ कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफेक्चरिंग एग्रीमेंट (अनुबंध निर्माण समझौते) को खत्म करने और सभी लागू कानूनों और विनियमों के अनुसार निर्धारित मूल्य पर इसके शेयर एसएमसी का अधिग्रहण करने को मंजूरी दे दी थी।
Maruti Suzuki India Board approves shares on preferential basis to acquire Gujarat plant from Suzuki Motor
Maruti Suzuki Plant - फोटो : Maruti Suzuki
एमएसआई ने बताया कि कंपनी के बोर्ड ने आज हुई अपनी बैठक में एसएमजी में एसएमसी इक्विटी हासिल करने के लिए दो विकल्पों का मूल्यांकन किया। इसमें कहा गया है कि बोर्ड ने नकद भुगतान और तरजीही आवंटन के आधार पर एमएसआई शेयर जारी करने पर चर्चा की।

ऑटो प्रमुख ने कहा कि एमएसआई की लाभप्रदता, प्रति शेयर आय और शेयरधारकों को लाभांश भुगतान पर 2031 तक प्रत्येक वर्ष के लिए दोनों विकल्पों के प्रभाव पर विचार किया गया। एमएसआई ने कहा, आंकड़ों का अध्ययन करने के बाद, बोर्ड ने निष्कर्ष निकाला कि एसएमसी को एमएसआई शेयर जारी करके एसएमजी शेयर हासिल करने का विकल्प स्पष्ट रूप से अल्पसंख्यक शेयरधारकों और कंपनी दोनों के लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki India Board approves shares on preferential basis to acquire Gujarat plant from Suzuki Motor
Maruti Suzuki Plant - फोटो : For Reference Only
बोर्ड ने ईजीएम या डाक मतपत्र के जरिए अल्पसंख्यक शेयरधारकों की मंजूरी मांगने को भी मंजूरी दे दी। इसके अलावा, बोर्ड ने एसएमसी को तरजीही आधार पर शेयर जारी करने के लिए एक ही ईजीएम में या डाक मतपत्र के जरिए सभी शेयरधारकों की मंजूरी लेने की भी मंजूरी दे दी।

31 जुलाई को, एमएसआई ने एलान किया कि वह जटिलता को कम करने और देश में सभी विनिर्माण-संबंधी गतिविधियों को एक यूनिट के तहत लाने के लिए अपनी मूल फर्म सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन की गुजरात स्थित उत्पादन सुविधा का अधिग्रहण करेगी।
विज्ञापन
Maruti Suzuki India Board approves shares on preferential basis to acquire Gujarat plant from Suzuki Motor
Maruti Suzuki Plant - फोटो : For Reference Only
एसएमसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, एसएमजी अपना पूरा उत्पादन खासतौर पर मारुति सुजुकी इंडिया को आपूर्ति करती है। एसएमजी को 2014 में शामिल किया गया था, और इसके पास इस समय गुजरात में 7.5 लाख यूनिट प्रति वर्ष की स्थापित क्षमता के साथ एक उत्पादन सुविधा है।

शुरुआत में, गुजरात प्लांट का स्वामित्व एमएसआई के पास रखने का प्रस्ताव था, लेकिन बाद में एसएमसी द्वारा यह घोषणा करने के बाद योजना बदल दी गई कि वह प्लांट बनाने के लिए 488 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी। इस योजना का संस्थागत निवेशकों ने विरोध किया और कंपनी को इस मामले पर अल्पसंख्यक शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिए मजबूर किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed