फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 3 Micro SUV: यह हैं भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-3 माइक्रो एसयूवी, जानें कीमत और डिटेल्स

Tue, 08 Aug 2023 05:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 08 Aug 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
Top 3 Micro SUV top micro suv in india Best Selling micro suv in india
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी) की मांग लगातार बढ़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए कार निर्माता अलग-अलग प्राइस रेंज में ज्यादा उत्पाद पेश करने के लिए कमर कस रहे हैं। इस साल, हम एक दर्जन से ज्यादा नई एसयूवी लॉन्च होने की उम्मीद कर सकते हैं, जिनमें से ज्यादातर सब-4-मीटर श्रेणी में आती हैं। एंट्री-लेवल और प्रीमियम हैचबैक खरीदार अब छोटे या माइक्रो एसयूवी सेगमेंट की ओर रुख कर रहे हैं। इस समय देश में तीन माइक्रो एसयूवी की पेशकश हैं - मारुति सुजुकी फ्रोंक्स, टाटा पंच और ह्यूंदै एक्सटर। 
Top 3 Micro SUV top micro suv in india Best Selling micro suv in india
Maruti FRONX - फोटो : अमर उजाला
जुलाई 2023 में, मारुति सुजुकी की फ्रोंक्स माइक्रो एसयूवी टाटा पंच से आगे निकलने में कामयाब रही, जो बाजार में आने के बाद से इस सेगमेंट पर हावी रही है। इंडो-जापानी वाहन निर्माता ने फ्रोंक्स की 13,220 यूनिट्स बेचीं, जबकि पंच ने कुल 12,019 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। ह्यूंदै की नई लॉन्च हुई एक्सटर 7,000 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रही। कुल मिलाकर जुलाई 2023 में माइक्रो एसयूवी की कुल 32,239 यूनिट्स की बिक्री हुई।

माइक्रो एसयूवी की जुलाई 2023 की बिक्री

मॉडल बिक्री
मारुति फ्रोंक्स 13,220
टाटा पंच 12,019
ह्यूंदै एक्सटर 7,000
Top 3 Micro SUV top micro suv in india Best Selling micro suv in india
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
Maruti Fronx
अप्रैल में लॉन्च हुई मारुति फ्रोंक्स 13 वैरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 7.47 लाख रुपये से 13.14 लाख रुपये के बीच है। यह कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन या 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। टर्बो पेट्रोल इंजन 100 bhp का पावर और 147 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 90 bhp का पावर जेनरेट करता है। मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स की पेशकश की जाती है, और फ्रोंक्स सीएनजी ईंधन ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 3 Micro SUV top micro suv in india Best Selling micro suv in india
Tata Punch CNG - फोटो : Tata Motors
Tata Punch
तीनों माइक्रो एसयूवी में टाटा पंच सबसे किफायती है, जिसकी कीमत 6 लाख रुपये से 10.10 लाख रुपये के बीच है। इसमें 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 86 bhp का पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हाल ही में टाटा ने पंच मॉडल लाइनअप में पांच नए सीएनजी वैरिएंट्स शामिल किए हैं, जिनकी कीमत 7.10 लाख रुपये से 9.68 लाख रुपये तक है।

 

 

विज्ञापन
Top 3 Micro SUV top micro suv in india Best Selling micro suv in india
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
Hyundai Exter
नई लॉन्च की गई ह्यूंदै एक्सटर को 6 लाख रुपये और 10 लाख रुपये की प्राइस रेंज के भीतर पेश किया गया है। इस माइक्रो एसयूवी में 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 83 bhp का अधिकतम पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका CNG वर्जन 69 bhp का पावर और 95.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed