Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी e Vitara (ई विटारा) की कीमतों में पहली बार बढ़ोतरी की है। इसी साल लॉन्च हुई इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन ऊंचे वेरिएंट अब पहले से अधिक महंगे हो गए हैं।
कंपनी ने कुछ वेरिएंट्स की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी है?
Maruti Suzuki e Vitara (मारुति सुजुकी ई विटारा) के नए एक्स-शोरूम दाम ये हैं:
| वेरिएंट |
नई कीमत |
बढ़ोतरी |
| Delta |
15.99 लाख रुपये |
कोई बदलाव नहीं |
| Zeta |
17.49 लाख रुपये |
30,000 रुपये |
| Alpha |
19.79 लाख रुपये |
20,000 रुपये |
यानी, जहां Delta वेरिएंट की कीमत पहले जैसी ही बनी हुई है, वहीं Zeta और Alpha वेरिएंट खरीदने के लिए अब ग्राहकों को ज्यादा खर्च करना होगा।
2 of 6
मारुति ई विटारा
- फोटो : Maruti Suzuki
Battery-as-a-Service (BaaS) योजना में क्या हैं नई कीमतें?
मारुति सुजुकी अपनी e Vitara को बैटरी एज ए सर्विस (BaaS) प्रोग्राम के तहत भी पेश करती है। इस योजना में ग्राहक वाहन को कम शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं और बैटरी के लिए प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करते हैं।
BaaS के तहत कीमतें:
| वेरिएंट |
कीमत |
बैटरी किराया |
| Delta |
10.99 लाख रुपये |
3.99 रुपये प्रति किमी |
| Zeta |
11.99 लाख रुपये |
4.39 रुपये प्रति किमी |
| Alpha |
14.29 लाख रुपये |
4.39 रुपये प्रति किमी |
3 of 6
Maruti Suzuki e Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
e Vitara में कौन-कौन से बैटरी विकल्प मिलते हैं?
Maruti Suzuki e Vitara को दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया गया है।
Delta वेरिएंट
-
49 kWh बैटरी पैक
-
सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर
-
142 hp की पावर
-
193 Nm का टॉर्क
Zeta और Alpha वेरिएंट
-
61 kWh बैटरी पैक
-
सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर
-
172 hp की पावर
-
193 Nm का टॉर्क
4 of 6
Maruti Suzuki e Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
एक बार चार्ज करने पर कितनी रेंज मिलती है?
रेंज के मामले में भी अलग-अलग वेरिएंट में अंतर है।
Delta वेरिएंट
Zeta और Alpha वेरिएंट
यानी बड़ी बैटरी वाले वेरिएंट्स ज्यादा पावर के साथ लंबी ड्राइविंग रेंज भी देते हैं।
5 of 6
Maruti Suzuki e Vitara
- फोटो : अमर उजाला
Maruti Suzuki के लिए e Vitara क्यों है खास?
e Vitara इलेक्ट्रिक कार मारुति सुजुकी की मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में पहली पेशकश है। इसके जरिए कंपनी तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
बाजार में किन मॉडलों से होगी टक्कर?
भारतीय बाजार में Maruti Suzuki e Vitara का मुकाबला कई इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडलों से होगा, जिनमें शामिल हैं:
-
महिंद्रा बीई 6 (Mahindra BE 6)
-
ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक (Hyundai Creta Electric)
-
टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV)
-
आने वाली टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV)