फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki Car Offers: मारुति सुजुकी के इन मॉडल्स पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर डिटेल्स

Mon, 08 May 2023 03:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 08 May 2023 03:15 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Car Offers May 2023 Maruti Suzuki Car Discount May 2023
Maruti Alto K10 - फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) मई महीने के लिए ग्राहकों को लुभाने और अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए आकर्षक डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। कंपनी के एरिना मॉडल लाइनअप पर में वैगनआर, ऑल्टो 800, ऑल्टो के10, स्विफ्ट, डिजायर, सेलेरियो, एस-प्रेसो और ईको जैसे मॉडल्स पर  61,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इन मॉडलों के लिए नकद छूट, एक्सचेंज ऑफर और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स उपलब्ध हैं। वैरिएंट्स और फ्यूल ऑप्शन के आधार पर छूट दिए जा रहे हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि मई के महीने में खरीदने पर मारुति सुजुकी की किस कार पर कितना छूट हासिल कर सकते हैं।
Maruti Suzuki Car Offers May 2023 Maruti Suzuki Car Discount May 2023
Maruti Suzuki Alto K10 - फोटो : For Reference Only
Maruti Alto K10
Alto K10 (ऑल्टो के10) के पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट्स जैसे STD, LXi, VXi और VXi+ पर 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इन वैरिएंट्स पर 7,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। ऑल्टो K10 के ऑटोमैटिक VXi और VXi+ वैरिएंट पर कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, इन वैरिएंट्स पर कॉरपोरेट और एक्सचेंज डिस्काउंट को मिलाकर कुल 22,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। CNG से चलने वाले VXi वैरिएंट पर कुल 48,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Maruti Suzuki Car Offers May 2023 Maruti Suzuki Car Discount May 2023
Maruti WagonR - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti WagonR
WagonR (वैगन आर) के पेट्रोल-पावर्ड मैनुअल वर्जन के LXi और VXi वैरिएंट्स पर 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 6,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। ZXi और ZXi+ मैनुअल वैरिएंट्स पर 56,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Car Offers May 2023 Maruti Suzuki Car Discount May 2023
Maruti S-Presso - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti S-Presso
S-Presso (एस-प्रेसो) के पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट पर 56,000 रुपये के कुल बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। कंपनी के ऑफर के तहत 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 6,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। Maruti S-Presso के पेट्रोल ऑटोमैटिक वैरिएंट पर 21,000 रुपये की छूट दी जा रही है, जबकि सीएनजी वैरिएंट पर 53,000 रुपये की छूट मिल रही है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Car Offers May 2023 Maruti Suzuki Car Discount May 2023
Maruti Swift - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Swift
Swift (स्विफ्ट) के मैनुअल और ऑटोमैटिक पेट्रोल के साथ-साथ सीएनजी वैरिएंट पर 52,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। मैनुअल पेट्रोल स्विफ्ट LXi पर 47,000 रुपये की छूट मिल रही है, जबकि VXi, ZXi और ZXi+ वैरिएंट पर 52,000 रुपये की छूट दी जा रही है। ऑटोमैटिक पेट्रोल VXi, ZXi और ZXi+ वैरिएंट पर भी 52,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed