देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक अपडेटेड विटारा ब्रेजा 30 जून को भारत में लॉन्च की जा सकती है। 2022 Maruti Suzuki Vitara Brezza (2022 मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा) का नाम भी बदल सकता है। इस एसयूवी का नाम अब सिर्फ ब्रेजा रहने की उम्मीद ह। यह इस साल अर्टिगा और XL6 फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग के बाद ब्रांड की तीसरी प्रमुख लॉन्च होगी।
2 of 5
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift
- फोटो : Maruti Suzuki (For Reference Only)
होंगे कई बदलाव
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी भारतीया बाजार में लॉन्चिंग के बाद से कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल रही है। अपकमिंग अपडेटेड मॉडल के एक्सटीरियर लुक और डिजाइन के साथ ही केबिन के अंदर कई अपडेट्स के साथ आने की उम्मीद है। उम्मीद है कि यह एसयूवी में उसी 1.5-लीटर K-Series पेट्रोल इंजन के साथ आएगी जो अपडेटेड Ertiga और XL6 में भी इस्तेमाल की गई है।
3 of 5
Maruti Vitara Brezza 2020 Auto Expo
- फोटो : For Reference Only
बदलेगा लुक
उम्मीद है कि एसयूवी के फ्रंट ग्रिल में बदलाव किया जाएगा और यह पहले के मुकाबले इसका लुक शार्प होगा। इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ शार्प और क्रिस्प एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप होंगे। फ्रंट और रियर में अपडेटेड बंपर होंगे। जबकि अलॉय व्हील्स के भी नए डिजाइन के साथ आने की उम्मीद है। यह पहली बार सनरूफ के साथ आ सकता है। यानी इन बदलावों के साथ मौजूदा मॉडल की तुलना में नई ब्रेजा प्रीमियम हो जाएगी।
4 of 5
Maruti Vitara Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki (For Reference Only)
मिल सकते हैं ये नए फीचर्स
केबिन के अंदर भी, नई ब्रेजा में कई नए डिजाइन अपडेट्स मिलने की उम्मीद है। केबिन के अंदर डैशबोर्ड और ओवरऑल लेआउट बदल सकता है, साथ ही नए फीचर्स भी होंगे। यह नए XL6 और Ertiga से लिए गए 9.0-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आ सकता है। नए मॉडल के फीचर्स की बात करें तो इसमें 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीटें, एचयूडी डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, एंबिएंट लाइटिंग, 6 एयरबैग जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम सुजुकी की कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ आने की उम्मीद है।
5 of 5
Maruti Vitara Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki (For Reference Only)
मुकाबला
लॉन्च होने पर, 2022 मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा का मुकाबाला Tata Nexon (टाटा नेक्सन), Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट), और Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी300) जैसे कारों के साथ होगा।