फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra Price Hike: महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी XUV700 और Thar को किया महंगा, जानें नई कीमतें

Mon, 19 Sep 2022 07:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 07:01 PM IST
विज्ञापन
Mahindra XUV700 Thar Price Hike by up to Rs 37000 for Petrol and Diesel Variant
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
Mahindra (महिंद्रा) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Thar (थार) और XUV700 (एक्सयूवी700) एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। Mahindra Thar की कीमत में 28,000 रुपये और Mahindra XUV700 की कीमत में 37,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इस साल दोनों एसयूवी कीमत में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले कंपनी ने इन दोनों एसयूवी की कीमतों में जनवरी और अप्रैल में बढ़ोतरी हुई थी। महिंद्रा एसयूवी की मांग में बढ़ोतरी और उत्पादन की बढ़ती लागत को बढ़ोतरी के कारणों के रूप में जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। 
Mahindra XUV700 Thar Price Hike by up to Rs 37000 for Petrol and Diesel Variant
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV700 की कीमत
XUV700 की कीमतों में पेट्रोल वैरिएंट के लिए 22,000 रुपये से 35,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। जबकि डीजल वैरिएंट की कीमतों में 20,000 रुपये से 37,000 रुपये के बीच बढ़ोतरी की गई है। 

Mahindra XUV700 पेट्रोल की वैरिएंट के आधार पर कीमतें

XUV700 MX पेट्रोल मैनुअल 5-सीटर: 13.44 लाख रुपये
XUV700 AX3 पेट्रोल मैनुअल 5-सीटर: 15.50 लाख रुपये
XUV700 AX3 पेट्रोल ऑटोमैटिक 5-सीटर: 17.20 लाख रुपये
XUV700 AX5 पेट्रोल मैनुअल 5-सीटर: 16.79 लाख रुपये
XUV700 AX5 पेट्रोल मैनुअल 7-सीटर: 17.43 लाख रुपये
XUV700 AX7 पेट्रोल मैनुअल 7-सीटर: 19.44 लाख रुपये
XUV700 AX7 पेट्रोल ऑटोमैटिक 7-सीटर: 21.19 लाख रुपये
XUV700 AX7 पेट्रोल लग्जरी पैक 7-सीटर: 23.10 लाख रुपये
Mahindra XUV700 Thar Price Hike by up to Rs 37000 for Petrol and Diesel Variant
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
कंपनी की लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी में सबसे ज्यादा और सबसे कम कीमत बढ़ाने जाने वाले वैरिएंट दोनों डीजल हैं - टॉप-स्पेक AX7 AT AWD लग्जरी 7-सीटर पर  (37,000 रुपये) और AX3 MT 5-सीटर पर (20,000 रुपये)। 

Mahindra XUV700 डीजल की वैरिएंट के आधार पर कीमतें 

XUV700 MX डीजल मैनुअल 5-सीटर: 13.96 लाख रुपये
XUV700 AX3 डीजल मैनुअल 5-सीटर: 15.99 लाख रुपये
XUV700 AX3 डीजल मैनुअल 7-सीटर: 16.80 लाख रुपये
XUV700 AX3 डीजल ऑटोमैटिक 5-सीटर: 17.91 लाख रुपये
XUV700 AX5 डीजल मैनुअल 5-सीटर: 17.44 लाख रुपये
XUV700 AX5 डीजल मैनुअल 7-सीटर: 18.09 लाख रुपये
XUV700 AX5 डीजल ऑटोमैटिक 5-सीटर: 19.23 लाख रुपये
XUV700 AX5 डीजल ऑटोमैटिक 7-सीटर: 19.84 लाख रुपये
XUV700 AX7 डीजल मैनुअल 7-सीटर: 20.14 लाख रुपये
XUV700 AX7 डीजल ऑटोमैटिक 7-सीटर: 21.84 लाख रुपये
XUV700 AX7 डीजल मैनुअल लग्जरी पैक 7-सीटर: 21.99 लाख रुपये
XUV700 AX7 डीजल ऑटोमैटिक AWD 7-सीटर: 23.24 लाख रुपये
XUV700 AX7 डीजल ऑटोमैटिक लग्जरी पैक 7-सीटर: 23.70 लाख रुपये
XUV700 AX7 डीजल ऑटोमैटिक AWD लग्जरी पैक 7-सीटर: 24.95 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra XUV700 Thar Price Hike by up to Rs 37000 for Petrol and Diesel Variant
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
Mahindra Thar की कीमत
Mahindra Thar को हाल ही में एक मामूली अपडेट मिला है। इस एसयूवी को दो ट्रिम्स - AX (O) और LX में पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। टॉप-स्पेक LX AT हार्ड टॉप पेट्रोल वैरिएंट की कीमत में 7,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अन्य सभी पेट्रोल वैरिएंट की कीमत में 6,000 रुपये का इजाफा किया गया है।

 
विज्ञापन
Mahindra XUV700 Thar Price Hike by up to Rs 37000 for Petrol and Diesel Variant
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
दूसरी ओर, हार्ड टॉप और सॉफ्ट टॉप वाले AX(O) और LX MT डीजल वैरिएंट की कीमतों में 28,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। LX AT डीजल सॉफ्ट टॉप और हार्ड टॉप वैरिएंट की कीमतों में 26,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed