फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Electric Vehicles: महाराष्ट्र सरकार ने 30 लाख से ज्यादा कीमत वाले ईवी पर 6% टैक्स लगाने का फैसला लिया वापस

Thu, 27 Mar 2025 02:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 27 Mar 2025 02:40 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार ने 30 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहनों पर 6 प्रतिशत टैक्स लगाने की अपनी योजना को रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में एलान किया कि राज्य सरकार इस प्रस्ताव को लागू नहीं करेगी।

विज्ञापन
Maharashtra govt shelves proposed 6 per cent tax on on high-end electric vehicles
BMW iX1 LWB Electric Car - फोटो : Amar Sharma
महाराष्ट्र सरकार ने 30 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहनों पर 6 प्रतिशत टैक्स लगाने की अपनी योजना को रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधान परिषद में एलान किया कि राज्य सरकार इस प्रस्ताव को लागू नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह का टैक्स न तो ज्यादा राजस्व जुटा पाएगा और न ही सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन नीति को सही दिशा में ले जाएगा। इसलिए इसे वापस लेने का निर्णय लिया गया है।


यह भी पढ़ें -  US Tariffs: ट्रंप के ऑटो टैरिफ का भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर पर होगा बेहद कम असर, GTRI का खुलासा
Maharashtra govt shelves proposed 6 per cent tax on on high-end electric vehicles
Porsche Taycan Facelift 2025 - फोटो : Amar Sharma
क्यों लाया गया था यह टैक्स प्रस्ताव?
कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने अपने 2025-26 के बजट में 30 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर 6 प्रतिशत टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा था। इस फैसले से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री और ईवी खरीदने की सोच रहे लोगों में चिंता बढ़ गई थी। सरकार का मकसद इस टैक्स के जरिए राजस्व बढ़ाना था। लेकिन यह नीति केंद्र सरकार की इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के विपरीत जा रही थी। सरकार को एहसास हुआ कि यह कदम पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लक्ष्य के खिलाफ है, इसलिए इसे रद्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें - 2025 Kia EV6: नई 2025 किआ ईवी6 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
 
Maharashtra govt shelves proposed 6 per cent tax on on high-end electric vehicles
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI
मुख्यमंत्री की सफाई
विधान परिषद में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस टैक्स से सरकार को कोई बड़ा वित्तीय लाभ नहीं होगा, बल्कि यह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लेकर गलत संदेश देगा। उन्होंने कहा, "हम इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, इसलिए महाराष्ट्र सरकार इस टैक्स को लागू नहीं करेगी।"

यह भी पढ़ें - ABS Bikes: भारत में मिलने वाली टॉप-5 सबसे किफायती ABS फीचर से लैस मोटरसाइकिलें, कीमत करीब एक लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra govt shelves proposed 6 per cent tax on on high-end electric vehicles
2025 BYD Seal - फोटो : Amar Sharma
महाराष्ट्र - इलेक्ट्रिक वाहनों की राजधानी
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र धीरे-धीरे देश की 'इलेक्ट्रिक व्हीकल कैपिटल' बनता जा रहा है। पुणे और छत्रपति संभाजीनगर में बड़े ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाए जा रहे हैं, जिससे राज्य इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों से सबसे ज्यादा प्रदूषण होता है। इसलिए इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ शिफ्ट होना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें - Electric Cars: भारत में जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, जानें बैटरी, ड्राइविंग रेंज जैसी अहम डिटेल्स
विज्ञापन
Maharashtra govt shelves proposed 6 per cent tax on on high-end electric vehicles
BMW iX1 LWB Electric Car - फोटो : Amar Sharma
ईवी के बढ़ते उपयोग और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर
मुख्यमंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र में न सिर्फ निजी वाहन, बल्कि सार्वजनिक परिवहन में भी इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ रहा है। राज्य में 2,500 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें चरणबद्ध तरीके से सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में जोड़ी जा रही हैं। इसके अलावा, 50 प्रतिशत से अधिक नए पंजीकृत वाहन अब इलेक्ट्रिक हैं, जो दर्शाता है कि लोग धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। सरकार ईवी अपनाने को आसान बनाने के लिए राज्यभर में बड़े पैमाने पर चार्जिंग नेटवर्क विकसित कर रही है। जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें - Porsche Taycan Facelift: पोर्शे टायकन फेसलिफ्ट RWD हुई लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed